फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   7 alive bombs found in rajasthan-s suratgarh town

नहर के किनारे मिले जिंदा सात बम,दहशत में आए ग्रामीण

Tue, 02 Jan 2018 04:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 02 Jan 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
7 alive bombs found in rajasthan-s suratgarh town
सांकेतिक चित्र
सीमावर्ती इलाकों में जिंदा बम मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में जिंदा सात बम मिलने से दहशत फैल गई। 
विज्ञापन



जैतसर पुलिस को आज सुबह एक गांव में नहर के किनारे बम पड़े होने की सूचना मिली। इस पर मौके पुलिस पहुंची तो वहां जिंदा सात बम मिले। प्रारंभिक पड़ताल में ये बम सेना के होने की बात सामने आई है। पुलिस ने इस बारे में सेना को सूचना दे दी है। 

उधर, जहां बम पड़े है वहां सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। आसपास मिट्टी के कट्टे रखवाएं गए हैं तथा लोगों को इस स्थान से दूर कर दिया गया है। 

दो दिन पहले मासूम की जा चुकी है जान

7 alive bombs found in rajasthan-s suratgarh town
पुलिस (सांकेतिक चित्र)
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अब ये पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि इतने सारे बम नहर किनारे कैसे पहुंचे और इन्हें यहां तक कौन लाया। पुलिस जांच करने में सेना के अधिकारियों की भी मदद लेगी। 

दूसरी तरफ हाल के दिनों में जिंदा बम मिलने की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। दो दिन पहले जोधपुर में सैन्य क्षेत्र में स्थित एक क्वार्टर का गेट खोलने के दौरान विस्फोट होने से 8 साल की मासूम की मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार इस ये बालिका कहीं से जिंदा ​बम ले आई जो दरवाजा खोलते वक्त फट गया। इससे पहले जैसलमेर, बीकानेर में भी कई बार बम मिल चुके हैंं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed