फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   6 gamblers arrested by ajmer police with lakh rs cash in beawar

खुलेआम लाखों रुपए का जुआ खेलते पकड़े गए जुआरी

Wed, 16 Aug 2017 01:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 16 Aug 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
6 gamblers arrested by ajmer police with lakh rs cash in beawar
अजमेर पुलिस की गिरफ्त में लाखों का जुआ खेलने वाले जुआरी - फोटो : amar ujala
प्रशिक्षु आरपीएस गीता चौधरी की ओर से जुआरियों पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। इस कार्रवाई में खुलेआम लाखों रुपए का जुआ सट्टा खेलते हुए करीब 6 जुआरी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। जानकारी के अनुसार ब्यावर में प्रशिक्षु आरपीएस गीता चौधरी के नेतृत्व में हुई इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने जुए की फड़ पर दबिश देते हुए 6 जुआरियों से करीब 4 लाख 45 हजार रुपए वसूल किए है।
विज्ञापन


दबिश के समय सभी जुआरी ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे थे जिनके पास काफी नकदी मौजूद थी। ब्यावर में जुए सट्टे का खेल अपने चरम पर है,अभी हाल ही में सोमवार को भी जिला पुलिस कप्तान राजेन्द्र सिंह चौधरी जुए के मामले में तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर किया था जिसमें अब तीनों के खिलाफ जांच की जा रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ब्यावर में जगह जगह कई ऐसे जुएखाने चल रहे है जिनपर पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होती और यहां लाखों रुपए का जुआ खेला जा रहा है,ऐसे में अब पुलिस द्वारा जुआरियों के ठिकानों पर दबिश देने की कवायद शुरु हो गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed