फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   257 kg illegal doda sawdust seized

257 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त, चालक फरार

Sun, 06 Aug 2017 03:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 06 Aug 2017 03:22 PM IST
विज्ञापन
257 kg illegal doda sawdust seized
जब्त वाहन - फोटो : amar ujala
उदयपुर संभाग के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने में सफलता मिली है। पुलिस ने यहां 217 किलो अवैध डोडा चूरा भरे हुए वाहन को भी जब्त किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हथुनिया थाना पुलिस को बीती रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव अवलेश्वर से आगे तालाब की पाल पर आगे सड़क पर एक वाहन अवैध रूप से डोडा चूरा लेकर जा रहा है। इस पर थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह सिसोदिया अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और नाकाबंदी की। इस दौरान एक पिकअप आते हुए दिखाई दी। पुलिस ने जब पिकअप गाड़ी को रुकवाकर तलाशी ली तो प्लास्टिक के 13 कट्टों में करीब 257 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा भरा हुआ मिला।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान पिकअप चालक मौका देखकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने गाड़ी नंबरों के आधार पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed