{"_id":"58fed9b34f1c1ba065c0ce10","slug":"23-former-ias-write-a-letter-for-cm-vasundhara-raje","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलू खान मौत मामले में 23 पूर्व आईएएस अधिकारियों ने राजे को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलू खान मौत मामले में 23 पूर्व आईएएस अधिकारियों ने राजे को लिखा पत्र
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 25 Apr 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर जिले के बहरोड़ में कथित गौ-तस्कर पहलू खान की मौत के मामले को लेकर देश के 23 पूर्व आईएएस अधिकारियों ने राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को एक पत्र लिखा है। पत्र में इन सभी पूर्व आईएएस ने लिखा है कि पहलू खान की घटना लोकतंत्र के लिए खतरा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ये सभी अधिकारी वर्ष 1968 बैच के हैं। पत्र में लिखा गया है कि पहले तो गौ—पालक को पीटा गया और भीड़ ने पहलू खान को मार डाला। वहीं सरकार के मंत्री अब पहलू खान को गौ—तस्कर बता रहें है। इन सभी पूर्व आईएएस अधिकारियों ने वसुंधरा राजे से मांग कि है कि हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और गौ—रक्षा के नाम पर होने वाली गुंडागर्दी को रोका जाए। एेसी घटनाएं लोकतंत्र में कतई उचित नहीं कही जा सकतीं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि घटनाक्रम के तहत एक अप्रेल को बहरोड़ में कथित गौ-तस्करों के साथ गौ-रक्षकों ने मारपीट की थी। जिसके बाद तीन अप्रेल को बहरोड़ के एक निजी अस्पताल में एक कथित गौ-तस्कर पहलू खान की मौत हो गई थी। इसके बाद से यह मामला देश की संसद से लेकर मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, जिसमें पुलिस के अनुसार अवैध रूप से गौवंश ले जाने के आरोप में कई लोगों पर केस दर्ज किया, जबकि मारपीट के आरोप में भी कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने मारपीट करने वालों को गिफ्तार भी किया।