फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   23 former ias write a letter for cm vasundhara raje

पहलू खान मौत मामले में 23 पूर्व आईएएस अधिकारियों ने राजे को लिखा पत्र

Tue, 25 Apr 2017 08:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 25 Apr 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
23 former ias write a letter for cm vasundhara raje
वसुंधरा राजे

अलवर जिले के बहरोड़ में कथित गौ-तस्कर पहलू खान की मौत के मामले को लेकर देश के 23 पूर्व आईएएस अधिकारियों ने राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को एक पत्र लिखा है। पत्र में इन सभी पूर्व आईएएस ने लिखा है कि पहलू खान की घटना लोकतंत्र के लिए खतरा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ये सभी अधिकारी वर्ष 1968 बैच के हैं। पत्र में लिखा गया है कि पहले तो गौ—पालक को पीटा गया और भीड़ ने पहलू खान को मार डाला। वहीं सरकार के मंत्री अब पहलू खान को गौ—तस्कर बता रहें है। इन सभी पूर्व आईएएस अधिकारियों ने वसुंधरा राजे से मांग कि है कि हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और गौ—रक्षा के नाम पर होने वाली गुंडागर्दी को रोका जाए। एेसी घटनाएं लोकतंत्र में कतई उचित नहीं कही जा सकतीं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि घटनाक्रम के तहत एक अप्रेल को बहरोड़ में कथित गौ-तस्करों के साथ गौ-रक्षकों ने मारपीट की थी। जिसके बाद तीन अप्रेल को बहरोड़ के एक निजी अस्पताल में एक कथित गौ-तस्कर पहलू खान की मौत हो गई थी। इसके बाद से यह मामला देश की संसद से लेकर मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, जिसमें पुलिस के अनुसार अवैध रूप से गौवंश ले जाने के आरोप में कई लोगों पर केस दर्ज किया, जबकि मारपीट के आरोप में भी कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने मारपीट करने वालों को गिफ्तार भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed