फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   21 MOU of 1000 crores, now the speed of development will increase

GRAM 2017: 1000 करोड़ के 21 MOU, कृषि विकास को लगेंगे पंख

Thu, 25 May 2017 05:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 25 May 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
21 MOU of 1000 crores, now the speed of development will increase
कोटा ग्राम - फोटो : अमर उजाला
कोटा में आयोजित हो रहे ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट में बृहस्पतिवार को एक हजार करोड़ से अधिक के एमओयू साइन हुए। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मौजूदगी में 21 एमओयू पर हस्ताक्षर हुए, जो राजस्थान में विकास की गति को और बढ़ाएंगे। इन एमओयू से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से करीब 20 हजार लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन


इन एमओयू पर हस्ताक्षरों को सीधे तौर बढ़ते हुए निवेश व राजस्थान की प्रगति के तौर पर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक हजार करोड़ से अधिक के ये एमओयू होने से अब राजस्थान में एग्रीकल्चर व फूड क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा, जिससे विकास की राह भी साफ होगी। इससे सीधे तौर पर फायदा किसानों व कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों को मिल सकेगा। इन एमओयू में राजस्थान में लहसुन के प्रोडक्शन व उससे जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने को लेकर भी निवेशनों ने रुचि दिखाई है। इस बार जो एमओयू हुए हैं वे केवल एमओयू ही न रह जाएं, इसके लिए सरकार की ओर से मानिटरिंग के लिए खास टीम भी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed