फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   2 indigo flights diverted to jaipur due to bad weather

मौसम बिगड़ा हवा में अटकी जानें, सुरक्षित हुई इमरजैंसी लैंंडिंग

Wed, 31 May 2017 03:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 31 May 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
2 indigo flights diverted to jaipur due to bad weather
खेत में खड़ा पवन ​हंस हैलिकॉप्टर - फोटो : amar ujala
उत्तर भारत में बुधवार को दोपहर में अचानक बदले मौसम से हवाई यातायात प्रभावित हुआ। खराब मौसम के कारण दिल्ली जा रही दो फ्लाइटों को जयपुर डायवर्ट किया गया जहां इनकी काफी मुश्किल से लैंडिंग हो सकी। इधर, जयपुर के नजदीक बस्सी और चाकसू में दो हैलीकॉप्टर की भी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुंबई से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E-5126 और बैंगलुरु से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-838 को जयपुर डायवर्ट किया गया। यहां भी आसमान में धूल छाई हुई थी और तेज आंधी चल  रही थी। ऐसे में इन दोनों की लैंडिंग काफी मुश्किल से हुई। सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। हालांकि लैंडिंग के बाद गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्रियों को जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट पर काफी देर इंतजार करना पड़ा। मौसम साफ होने के बाद ही अन्य फ्लाइट्स को जयपुर से रवाना किया जा सका। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ जयपुर एयरपोर्ट से करीब 30 किलोमीटर दूर चाकसू में झांपदा गांव में एक हैलिकॉप्टर की भी खेतों में इमरजैंसी लैंडिंग कराई गई। पवन हंस कंपनी के इस हैलिकॉप्टर में चार लोग सवार थे। अचानक खराब हुए मौसम को देखते हुए पायलट ने इसे वहां खेत में उतार दिया। बस्सी में भी एक आर्मी के हैलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed