{"_id":"592e85e64f1c1bea53bdc849","slug":"2-indigo-flights-diverted-to-jaipur-due-to-bad-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम बिगड़ा हवा में अटकी जानें, सुरक्षित हुई इमरजैंसी लैंंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम बिगड़ा हवा में अटकी जानें, सुरक्षित हुई इमरजैंसी लैंंडिंग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 31 May 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
खेत में खड़ा पवन हंस हैलिकॉप्टर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत में बुधवार को दोपहर में अचानक बदले मौसम से हवाई यातायात प्रभावित हुआ। खराब मौसम के कारण दिल्ली जा रही दो फ्लाइटों को जयपुर डायवर्ट किया गया जहां इनकी काफी मुश्किल से लैंडिंग हो सकी। इधर, जयपुर के नजदीक बस्सी और चाकसू में दो हैलीकॉप्टर की भी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
जानकारी के अनुसार मुंबई से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E-5126 और बैंगलुरु से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-838 को जयपुर डायवर्ट किया गया। यहां भी आसमान में धूल छाई हुई थी और तेज आंधी चल रही थी। ऐसे में इन दोनों की लैंडिंग काफी मुश्किल से हुई। सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। हालांकि लैंडिंग के बाद गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्रियों को जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट पर काफी देर इंतजार करना पड़ा। मौसम साफ होने के बाद ही अन्य फ्लाइट्स को जयपुर से रवाना किया जा सका।
दूसरी तरफ जयपुर एयरपोर्ट से करीब 30 किलोमीटर दूर चाकसू में झांपदा गांव में एक हैलिकॉप्टर की भी खेतों में इमरजैंसी लैंडिंग कराई गई। पवन हंस कंपनी के इस हैलिकॉप्टर में चार लोग सवार थे। अचानक खराब हुए मौसम को देखते हुए पायलट ने इसे वहां खेत में उतार दिया। बस्सी में भी एक आर्मी के हैलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है।