{"_id":"59dee3364f1c1b6f548b7027","slug":"19-government-office-suspend-in-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में एक आईएएस सहित 19 अधिकारी सस्पेंड, सरकार एक्शन में..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में एक आईएएस सहित 19 अधिकारी सस्पेंड, सरकार एक्शन में..
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 12 Oct 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
गरीबों के लिए सरकार प्रतिदिन नई योजनाएं ला रही है। लेकिन बगुलाभगत बने बैठे सरकारी अधिकारी गरीब की रोटी छीनने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
राजस्थान में बड़े स्तर पर हुई छापेमारी के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। पीडीएस के गेहूं की कालाबाजारी का सच उजागर होने पर सरकार ने दो दिन में एक आईएएस निर्मला मीणा के साथ 19 अधिकारियों को भी सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड होनेवाले इन अधिकारियों में एक आरएएस अधिकारी भी शामिल है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राजस्थान में बीपीएल सहित अन्य श्रेणी में वितरित किया जाने वाला गेहूं विभिन्न सरकारी एजेंसियों व अधिकारियों की मिलीभगत से आटा मिलों को बेचा जा रहा है। इसका पर्दाफाश होने के बाद मंगलवार को एसीबी ने प्रदेश भर में कार्रवाई करते हुए 60 से ज्यादा आटा मिलों पर छापा मारा। जहां एफसीआई व राशन डीलरों से खरीदा गया गेहूं पकड़ा गया।
विज्ञापन
Trending Videos
अभी जारी है कार्रवाई
फाइल फोटो।
इसके बाद सरकार ने आनन-फानन में कारवाई करते हुए चार जिलों के रसद अधिकारी व दस प्रवर्तन अधिकारी व निरीक्षकों को निलंबित कर दिया। जबकि बुधवार को कार्रवाई के दूसरे दिन सरकार ने जोधपुर डीएसओ व उदयपुर डीएसओ सहित पांच और अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
दो दिन में राज्य सरकार के 19 अधिकारी सस्पेंड होने पर प्रशासनिक हल्क में हड़कंप मच गया है। वहीं राजस्थान में अब भी कई जिलों में एसीबी की कार्रवाई जारी है।
दो दिन में राज्य सरकार के 19 अधिकारी सस्पेंड होने पर प्रशासनिक हल्क में हड़कंप मच गया है। वहीं राजस्थान में अब भी कई जिलों में एसीबी की कार्रवाई जारी है।