{"_id":"61f1c166afb9c30e8c0c2a55","slug":"13049-new-covid-cases-found-in-rajasthan-and-21-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का प्रकोप: राजस्थान में निकले 13049 नए कोरोना के मरीज, 21 लोगों की मौत, जयपुर में सबसे ज्यादा मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का प्रकोप: राजस्थान में निकले 13049 नए कोरोना के मरीज, 21 लोगों की मौत, जयपुर में सबसे ज्यादा मामले
Thu, 27 Jan 2022 03:17 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 27 Jan 2022 03:17 AM IST
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में फिर कोरोना तेज गति से फैल रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस के 13,049 नए मामले दर्ज किए गए। स्वास्थ्य विभाग की एक आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को 11,572 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए। वर्तमान में राजस्थान में सक्रिय मामले 94,148 हैं। वहीं राज्य में 21 मौतें भी हुई हैं।
विज्ञापन
यहां मिले कोरोना मरीज
राज्य के सभी जिलों में लगातार कोरोना संक्रमण बना हुआ है। सबसे ज्यादा राज्य की राजधानी जयपुर में 2,234 मामले मिले हैं। वहीं अलवर में 1,846, जोधपुर में 1,000, गंगानगर में 801, उदयपुर में 673, भरतपुर में 588 और अजमेर में 558 नए मामले मिले हैं।
विज्ञापन
इसी के साथ श्रीगंगानगर में 801, बांसवाड़ा में 205, बारां में 182, बाड़मेर में 162, भीलवाड़ा में 213, बीकानेर में 223, बूंदी में 48, चित्तौड़गढ़ में 424, चूरू में 171, दौसा में 97, धौलपुर में 127, डूंगरपुर में 346, हनुमानगढ़ में 226, जैसलमेर में 84, जालौर में 18, झालावाड़ में 237, झुंझुनूं में 184, करौली में 92, कोटा में 471, नागौर में 374, पाली में 278, प्रतापगढ़ 161, राजसमंद में 288, सवाईमाधोपुर में 226, सीकर में 227, सिरोही में 209, उदयपुर में 673 नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
जयपुर में चार और उदयपुर में एक मौत
जयपुर और जोधपुर में चार-चार, बीकानेर और नागौर में दो-दो और अजमेर, अलवर, बाड़मेर, डूंगरपुर, जालोर, झुंझुनू कोटा, सीकर और उदयपुर में एक-एक मौत हुई। महामारी की शुरुआत से अब तक राज्य में कुल 9,161 लोग वायरस के संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं। राज्य में अब तक 11572 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।