फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Six Chhattisgarh students return from war torn Ukraine

Ukraine Russia Crisis: यूक्रेन में युद्ध के बीच छत्तीसगढ़ लौटे छह छात्र, बोले- हमेशा याद रहेगी यह यात्रा

Mon, 28 Feb 2022 01:28 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 28 Feb 2022 01:28 AM IST
सार

एक अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फ्लाइट के उतरने के बाद इन छह छात्रों से मुलाकात की, जो यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। 

विज्ञापन
Six Chhattisgarh students return from war torn Ukraine
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छह छात्रों से मुलाकात की - फोटो : twitter

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे यूद्ध के बीच छत्तीसगढ़ के छह छात्र राजधानी जयपुर पहुंचे। यह पहला जत्था था। इस जत्थे में शामिल पारस साहू ने कहा कि यह दिन उनके लिए बहुत खुशी लेकर आया है। उन्हें और उनके परिवार को यह यात्रा हमेशा याद रहेगी। 

विज्ञापन


यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे
पहला जत्था दिल्ली से उड़ान भरकर रात करीब आठ बजे रायपुर पहुंचा था। एक अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फ्लाइट के उतरने के बाद इन छह छात्रों से मुलाकात की, जो यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। 
विज्ञापन


घर वापस जाने के लिए बेताब थे
रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए, महासमुंद जिले के रहने वाले साहू ने कहा कि हम भाग्यशाली थे कि हम उजहोरोड (यूक्रेन का एक शहर) में थे, जहां अन्य स्थानों की तुलना में स्थिति इतनी गंभीर नहीं थी। हालाँकि, हम अपने घर वापस जाने के लिए बेताब थे और अब हम खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने सीमा पार करने में मदद की
मेडिकल के प्रथम वर्ष के छात्र साहू ने कहा कि उजहोरोड में उनके विश्वविद्यालय ने एक बस प्रदान की और छात्रों को निकासी के लिए सीमा पार करने में मदद की। साहू और दो और छात्र महासमुंद के हैं जबकि शेष तीन रायपुर, दुर्ग और कोरिया जिले के हैं।

 100 से अधिक लोग वर्तमान में यूक्रेन में फंसे हुए हैं
इन छात्रों के माता-पिता खुशी से आंसू बहा रहे थे, उनमें से ज्यादातर चिंतित थे क्योंकि समाचार चैनल यूक्रेन में दिन भर लगातार हो रही तबाही को बयां कर रहे थे। अधिकारियों के अनुसार, छत्तीसगढ़ के लगभग 80 छात्रों सहित 100 से अधिक लोग वर्तमान में यूक्रेन में फंसे हुए हैं।

अपने खर्च पर यूक्रेन से घर लौटने वालों का खर्च वहन करेगी छत्तीसगढ़ सरकार
छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने खर्च पर यूक्रेन से घर लौटने वाले छात्रों और नागरिकों का खर्च वहन करने का फैसला किया है। राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यूक्रेन से अपने खर्च पर लौटने वाले छात्रों और नागरिकों का पूरा खर्च छत्तीसगढ़ सरकार वहन करेगी।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री यूक्रेन से लौट रहे राज्य के सभी लोगों के दिल्ली और मुंबई से छत्तीसगढ़ पहुंचने की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि बघेल ने वापस लौट रहे राज्य के सभी लोगों को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाने का पूरा बंदोबस्त करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के करीब 100 लोग यूक्रेन में फंसे हैं जिनमें से करीब 70 छात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed