फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   two journalists are shot dead in live programme in Caribbean

लाइव प्रोग्राम में पत्रकारों को गोलियों से भूना, आरोप में तीन गिरफ्तार

Wed, 15 Feb 2017 04:56 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Wed, 15 Feb 2017 04:56 PM IST
विज्ञापन
two journalists are shot dead in live programme in Caribbean
गोलियों के बीच मची अफरा तफरी - फोटो : BBC

कैरीबियन देश डोमिनिकन रिपब्लिक में एक लाइव रेडियो प्रसारण के दौरान दो पत्रकारों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इनमें एक पत्रकार इस कार्यक्रम को फेसबुक लाइव के लिए रिकॉर्ड कर रहा था। फुटेज में दिखता है कि उसके लाइव प्रसारण के दौरान अचानक गोलियां चलने लगती हैं और एक घबराई हुई महिला "गोली चली! गोली चली! गोली चली!" कह कर चिल्लाती है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ये घटना मंगलवार को राजधानी सान्तो दोमिन्गो के पूर्वी हिस्से में हुई है। हत्या के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

हमले का मकसद जाहिर नहीं

two journalists are shot dead in live programme in Caribbean
murder - फोटो : BBC

गोलीबारी में घटनास्थल पर मौजूद दोनों पत्रकारों की मौत हो गई। इनमें से एक प्रेजेंटर लुइस मैनुअल मेडिना और दूसरे रेडियो प्रोड्यूसर लियो मार्टिनेज थें। गोलीबारी में एक महिला भी घायल हुई है जिसका इलाज चल रहा है। हिरासत में लिए गए लोगों पर अभी कोई आरोप तय नहीं किए गए हैं और पुलिस का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि इस हमले का मकसद क्या था। 2015 में अगस्त में अमरीका के वर्जीनिया राज्य में इसी तरह दो पत्रकारों की लाइव टीवी प्रसारण के दौरान हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed