{"_id":"598082714f1c1bf7588b45eb","slug":"philippines-priest-arrested-for-child-abuse","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल शोषण के आरोप में फिलीपीन्स का पादरी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाल शोषण के आरोप में फिलीपीन्स का पादरी गिरफ्तार
एजेंसी/ भाषा
Updated Tue, 01 Aug 2017 07:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोमन कैथोलिक पादरी को बाल शोषण आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। सेवानिवृत्त बिशप ऑस्कर क्रूज ने बताया कि गिरजाघर और पुलिस मॉन्सिग्नोर अरनल लगारेजोस मामले में अलग-अलग जांच कर रही है।
विज्ञापन
चर्च की ओर से की जा रही जांच की अगुवाई कर रहे क्रूज ने बताया कि एक अन्य व्यक्ति के 13 वर्षीय एक लड़की को पादरी को सौंपने के बाद उसे (लगारेजोस) गिरफ्तार किया गया था। लगारेजोस राजधानी के निकट एक धार्मिक कॉलेज के प्रमुख एवं चर्च के पादरी हैं।
विज्ञापन
क्रूज ने एएफपी को बताया कि लगारेजोस को सूबा और कॉलेज के उनके सभी कार्यों से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने मामलें से जुड़े सभी पक्षों और कानून का हवाला देते हुए इस पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन