फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Pakistani man held for filming newly wed couple honeymooning in dubai

हनीमून मना रहे इंडियन कपल का पाकिस्तानी ड्राइवर ने बनाया VIDEO

Wed, 01 Jun 2016 11:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 01 Jun 2016 11:53 AM IST
विज्ञापन
Pakistani man held for filming  newly wed couple honeymooning in dubai
demo pic

दुबई में एक होटल में हनीमून मना रहे भारतीय दंपत्ति की चोरी से फिल्म बनाने के आरोप में पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


आरोपी पाकिस्तानी नागरिक यहां ड्राइवर की नौकरी करता था। एनटीवी के अनुसार, पुलिस को मामले की शिकायत देते हुए पीड़ित जोड़े ने बताया कि जब पति-पत्नी अंतरंग हो रहे थे तभी पाकिस्तानी नागरिक ने छुपकर उनकी वीडियो बना ली।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी शख्स ने उनके इस आपत्तिजनक वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर वह ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पाकिस्तानी ड्राइवर को गिरफ्तार कर उसकी पहचान कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वॉट्सएप पर भेजा वीडियो, मांगे दो हजार दिरहम

Pakistani man held for filming  newly wed couple honeymooning in dubai
demo pic

पुलिस में दी शिकायत के अनुसार, आरोपी ड्राइवर दुबई में हनीमून मनाने पहुंचे भारतीय जोड़े को अपनी टैक्सी में घुमा रहा था। चार दिन के इस हनीमून टूर में पीड़ित जोड़ा ड्राइवर की टिंटेड कार में अंतरंग हो रहा था तभी बाहर खड़े ड्राइवर ने उनकी वीडियो बना ली।

इसके बाद ड्राइवर ने पति को वॉट्सएप पर उनकी अंतरंग वीडियो भेजकर दो हजार दिरहम (36500 रुपए) मांगे। ड्राइवर ने धमकी दी कि अगर उसे यह रकम नहीं मिली तो यह वीडियो सार्वजनिक कर देगा।

आरोपी ड्राइवर ने अदालत में अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। उसने अदालत को बताया कि यह वीडियो उसने अपने मोबाइल से बनाया था। शाम को जोड़े को उनके गंतव्य तक छोड़कर घर गया और फिर कुछ पैसे ऐंठने के लिए पति को वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी वाला मैसेज किया। इस मैसेज में ड्राइवर ने दो दिन के भीतर पैसे देने की मांग की।

इधर धमकी भरा मैसे मिलने से भारतीय जोड़ा बेचैन हो गया और यहां पर मौजूद अपने बिजनेसमैन दोस्त को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उनके दोस्त ने पुलिस में जाकर शिकायत कराई जिसके बाद आरोपी ‌ड्राइवर गिरफ्तार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed