फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Man locked his girlfriend in a dog cage for FOUR MONTHS

दरिंदगी की हद तक प्रेमिका को किया महीनों टॉर्चर

Mon, 07 Mar 2016 12:06 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 07 Mar 2016 12:06 AM IST
सार

  • दरिंदगी की हद तक प्रेमिका को किया महीनों टॉर्चर
  • कुत्ते के मल से प्रेमिका के बदन की मालिश!

विज्ञापन
Man locked his girlfriend in a dog cage for FOUR MONTHS
प्रेमिका को कुत्ते के पिंजड़े रखा - फोटो : Stanislau county sheriff's office

विस्तार

क्या कोई अपनी प्रेमिका को 4 वाई 2 के कुत्ते के पिंजड़े में भी रख सकता है, वो भी चार महीने तक? ये सवाल दरअसल, उस तहरीर की हकीकत है जिसकी बिनाह पर अमेरिका की एक अदालत में मुकदमा चल रहा है और आरोपी को जमानत पर रिहा करने से इन्कार किया गया है।

विज्ञापन


डेलीमेल की खबर के मुताबिक तस्वीर में दिख रहा शख्स अमेरिका के कैलीफोर्निया के टरलोक का रहने वाला है। नाम है फ्रैंक गुएरा। 22 वर्षीय इस शख्स पर आरोप है कि इसने अपनी प्रेमिका को चार महीने तक कुत्ते के पिंजड़े में कैद करके दरिंदगी की हद तक प्रताड़ित किया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गुएरा की दरिंदगी की दास्तान जानकर किसी का भी बदन सिहर जाएगा और रूह कांप उठेगी। पुलिस को दिए पीड़िता के बयान के मुताबिक इसने अपनी प्रेमिका के साथ वो सलूक किया जो राक्षस भी नहीं करते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की मानें तो गुएरा ने चार महीने तक प्रेमिका को पिंजड़े में तो कैद रखा ही, इसके अलावा जब भी उसे शौच के लिए जाना होता था तो ये शख्स उसे एक कटोरे में शौच करने के लिए मजबूर करता।

ऐसा सलूक तो राक्षस भी नहीं करते!

Man locked his girlfriend in a dog cage for FOUR MONTHS
कुत्ते के मल से प्रेमिका के बदन की मालिश! - फोटो : Fox 40

यही नहीं, गुएरा उस लड़की के शरीर पर कुत्तों के मल से मसाज करवाता था। इतने से भी इसका जी नहीं भरता तो ये शख्स उस पर बेइंतहा लात-घूसे बरसाता जिससे उसके शरीर पर जख्मों के ऐसे निशान उभरे हैं जो जिंदगी भर इसकी हैवानियत की गवाही देते रहेंगे।

आखिरकार गुएरा चंगुल से वो लड़की भागने में सफल हो गई। इस पर गुएरा ने फोन कर उसे धमकाया कि अगर पुलिस को कोई जानकारी दी तो उसकी नग्न तस्वीरें इंटरनेट पर डाल देगा।

गुएरा ने प्रेमिका को 20 सितंबर 2015 से लेकर 4 जनवरी 2016 तक चंगुल में रखा। फिलहाल मामला अदालत में है। सबकी निगाहें गुएरा को मिलने वाली सजा पर टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed