लेक्चरर ने प्रेमिका छात्रा की आंखों में डाला नमक, गई नौकरी
ब्रिटेन के सनसेक्स विश्वविद्यालय के लेक्चरर को एक छात्रा की पिटाई करने और उसकी आंखों में नमक डालने के आरोप में जेल भेज दिया गया है। आरोपी लेक्चरर को नौकरी से भी निकाल दिया गया है।
मिरर के अनुसार, यूनिवर्सिटी के सीनियर लेक्चरर को 24 वर्षीय छात्रा से प्यार हो गया था। लेकिन किसी वजह से आरोपी ने छात्रा की बुरी तरह से पिटाई की और उसकी आखों में नमक उड़ेल दिया। इस घटना के बाद भी कॉलेज से प्रशासन ने उसके खिलाफ कोई कारईवाई नहीं थी।
लेकिन छात्रा के पक्ष में वहां के छात्र संगठित हो गए और करीब तीन हजार लोगों ने दस्तखत अभियान चलाकर आरोपी को लेक्चरर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जिसके बाद उसे अदालत ने 22 सप्ताह की जेल की सजा दी और यूनिवर्सिटी ने नौकरी से निकाला।
बिना पैसे दिए 150 घंटे तक कराया था काम
अदालत ने मामले की सुनवाई के दौरान पाया कि छात्रा ने उसने 150 घंटे काम कराया और उसके बदले उसे पैसे भी नहीं दिए। अदालत ने छात्रा के साथ क्रूरता करने के लिए उसे 22 सप्ताह के लिए जेल भेज दिया।
पीड़िता का ना एलीशन स्मिथ है जिसक आरोपी लेक्चरर से अफेयर था। लेकिन आरोपी लेक्चरर ने छात्रा की पिटाई करने के बाद कहा कि वह दोबारा उससे मिलने की कोशिश न करे।
मामले पर विश्वविद्यालय ने कहा कि आरोपी को नौकरी से निकाल दिया गया है और इस मसले पर संस्था कुछ ज्यादा कहने की स्थिति में नहीं है। विश्वविद्यालय किसी भी प्रकार की हिंसा को बर्दाश्त नहीं करता। उनके लिए छात्रों की सुरक्षा ही सबसे अहम है।