फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Indian origin lawyer shooted 9 men in America

अमेरिका: भारतीय मूल का वकील था 9 लोगों को गोली मारने वाला

Wed, 28 Sep 2016 05:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 28 Sep 2016 05:37 PM IST
विज्ञापन
Indian origin lawyer shooted 9 men in America
- फोटो : NDTV
अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में अंधाधुंध फायरिंग करने वाला शख्स भारतीय मूल का वकील नथन देसाई है। पुलिस ने देसाई को उस समय मारा जब वह आने जाने वाले लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर रहा था। खबरों के अनुसार वकील ने उस दौरान मिलिट्री के कपड़े डाले हुए थे और वर्दी पर नाजियों की सहानुभूति संकेत देने वाला स्वास्तिक चिह्न भी बना हुआ था।
विज्ञापन


एनडीटीवी की खबर के अनुसार देसाई के पास हैंडगन और छोटी मशीनगन मौजूद थी और उसने करीब 20 मिनट तक वहां से गुजरने वाले लोग और गाड़ियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस हमले में नौ लोग घायल हो गए, जिसमें एक व्यक्ति की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। खबरों के अनुसार देसाई एक पेड़ के पीछे छुप कर लोगों पर हमला कर रहा था और उसकी गाड़ी में भारी मात्रा में बारूद मौजूद था।
विज्ञापन

वकालत की प्रैकटिस से था नाराज

Indian origin lawyer shooted 9 men in America

बताया जा रहा कि वकील देसाई वकालत की प्रैक्टिस से नाराज था और उसके पास किसी भी सिविल और आपराधिक केस नहीं थे। वर्ष 2013 से अब तक उसे सिर्फ दो नए आपराधिक मामले मिले थे। पिता प्रकाश देसाई ने बातचीत में बताया कि बेटे से गन अपनी सुरक्षा के लिए रखी थी और उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था का वह इतना बड़ा कदम उठाने जा रहा है।

पेशे से भूगर्भशास्त्री पिता ने कहा कि 12 घंटे पहले जब उन्होंने बेटे के साथ खाना खाया था, तब ऐसा कुछ भी महसूस नहीं हुआ कि उसके मन में क्या चल रह है। बताते चले कि अमेरिका के अखबार में देसाई के लिए कैपिटल में 'एस' शब्द का इस्तेमाल किया गया है, जिसका मतलब साउथ एशियन माना जा रहा है, वहीं उसके पिता का नाम प्रकाश देसाई ही लिखा गया है अमेरिका में भारतीय मूल द्वारा की गई फायरिंग का यह दूसरा मामला है। इससे 13 साल पहले फायरिंग की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed