फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Hindu boy raped and murdered in Pakistan

पाकिस्तान में 11 साल के हिंदू लड़के की यौन शोषण के बाद हत्या

Mon, 09 May 2016 07:00 PM IST
कराची/एजेंसी
कराची/एजेंसी Updated Mon, 09 May 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
Hindu boy raped and murdered in Pakistan

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के एक क्लब में 11 साल के हिंदू लड़के की कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के बाद हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन किया और जांच की मांग की।

विज्ञापन


पिछले 13 अप्रैल को हैदराबाद क्लब के स्वीमिंग पूल में एक हिंदू डॉक्टर का बेटा मृत पाया गया था। लड़के के परिजनों का आरोप था कि यौन उत्पीड़न और हत्या की घटना को छुपाने के लिए लड़के को जानबूझ कर स्वीमिंग पूल में फेंका गया था।
विज्ञापन


बच्चे के पिता चेतन कुमार ने कहा कि क्लब में तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनका बेटा एक घंटे से अधिक समय से लापता था। बाद में जब बच्चे का शव चार फुट गहरे स्वीमिंग पूल में तैरता हुआ पाया गया तब उसके चेहरे पर जख्मों के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमार ने आरोप लगाया कि क्लब का प्रशासन घटना वाले दिन के बाद से ही बार-बार आग्रह करने के बावजूद उनको सीसीटीवी का फुटेज नहीं दे रहा है। जबकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राहत अजीम का कहना है कि घटना के फुटेज सुरक्षित हैं और मामले की जांच जारी है।

तरबूज चुराने पर बच्चों की कराई नग्न परेड

Hindu boy raped and murdered in Pakistan
watermelon

पाकिस्तान के लाहौर में एक दूसरी घटना में तरबूज चुराने पर कुछ लोगों द्वारा दो बच्चों की नग्न परेड कराने का मामला सामने आया है। लाहौर पुलिस ने मामले में तीन लोगों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मुस्तसर फिरोज ने बताया कि बशरत और इरफान ने 9 और 13 साल के दो बच्चों को कथित तौर पर उनकी दुकान से तरबूज चुराते पकड़ा था। दोनों लोगों ने न केवल बच्चों को प्रताड़ित किया बल्कि गली में नंगा करके भी घुमाया। आरोपियों ने बच्चों का वीडियो बनाया और उन्हें गालियां भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed