{"_id":"59a403f24f1c1bc9748b45c3","slug":"famous-guitarist-arrested-in-sexually-assaults-to-young-boy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"14 साल के युवक के साथ सोते समय 'कांड', फेमस गिटार वादक दोषी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
14 साल के युवक के साथ सोते समय 'कांड', फेमस गिटार वादक दोषी
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
Updated Mon, 28 Aug 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : crime online
14 साल के नाबालिग युवक के साथ सोते समय अनैतिक काम हुआ है। युवक ने इसका खुलासा कई दिनों बाद किया। आरोप फेमस गिटारवादक पर हैं।
विज्ञापन
मामला पेनसिलवेनिया के फिलाडेल्फिया शहर का है। जहां 58 साल के माइक टायलर पर लड़के के साथ कुकर्म, अनैतिक संभोग, एक नाबालिग के साथ गैरकानूनी संपर्क, और यौन उत्पीड़न जैसे कई अपराधों में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
फिलाडेल्फिया मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित के पिता ने बताया कि एक समारोह के दौरान उन्होंने 12 अगस्त की रात टायलर को अपने घर पर बुलाया था। जहां वो अपने मेहमानों को प्रसिद्ध गिटारवादक और उसके रॉक स्टार दोस्तों का म्यूजिक सुनाना चाहते थे।
विज्ञापन
Trending Videos
इन मेहमानों के बीच उनका एक 14 वर्षीय बेटा भी शामिल था। घटना का पता तब चला जब प्रोग्राम की अगली सुबह, आरोपी टायलर ने साफ-सफाई में मदद करने के लिए उन्हें बुलाया। पीड़ित के पिता ने बताया कि हो सकता है कि, जब उनका बेटा सो रहा था उसी वक्त आरोपी उसके कमरे में चोरी-छिपे गया और उसके साथ कुकर्म किया।
उन्होंने कहा कि लड़के ने पहले ये बात छुपाई, आखिरकार बहुत दिनों बाद उसने बताया कि उस दिन क्या हुआ था। उन्होंने कहा, वह वास्तव में पहले शर्मिंदा था और डर गया था। वह इसके बारे में बात नहीं करना चाहता था। मेरा मतलब है, एक 14 साल के लड़के के लिए इस बारे में बता करना आसान नहीं था। लेकिन, आखिर उसने मुझे बताया मुझे अपने बेटे पर गर्व है।
दोषी गिटारवादक पर 1,50,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है और उसे एक सुधार गृह जेल में रखा गया है।