फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   gangrape

दहेज की मांग पूरी न होने पर गैंगरेप किया

Sun, 06 Nov 2016 06:03 PM IST
palwal
palwal Updated Sun, 06 Nov 2016 06:03 PM IST
विज्ञापन
gangrape
एक युवक ने दिल्ली निवासी एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर मंदिर में उससे शादी कर ली। बाद में दहेज की मांग करने लगा व दहेज की मांग पूरी न होने पर अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर युवती के साथ गैंगरेप किया। कैंप थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


एसएचओ विश्व गौरव के अनुसार एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि मई 2014 में वह अपने मामा के घर पलवल आई थी। उसके मामा के घर जयप्रकाश नामक व्यक्ति का आना-जाना था, जिस दौरान उसकी दोस्ती जयप्रकाश से हो गई। करीब दो वर्ष तक दोनों की फोन पर बातें होती रहीं। छह मई 2016 को जयप्रकाश अपने दोस्त ओमवीर के साथ उसे शादी की झांसा देकर ले गया। शिकायत के अनुसार जयप्रकाश ने शादी के कागजात सेक्टर-23 फरीदाबाद में जमा करा दिए और सात मई 2016 को दिल्ली स्थित मंदिर में उससे शादी रचा ली। 
विज्ञापन


युवती का कहना है कि जयप्रकाश उसे लेकर एक दिन अपने दोस्त लाकड़ी (यूपी) निवासी प्रदीप के घर रहा और नौ मई से 19 मई वर्ष 2016 तक पुलिस सुरक्षा में रहा। बाद में वह उसे लेकर पलवल आ गया और दोनों किराए के मकान में रहने लगे। पीड़िता का कहना है कि इसी दौरान जयप्रकाश ने उससे दहेज में एक फ्लैट व 50 लाख रुपये लाने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दहेज लाने में असमर्थता जताने पर जयप्रकाश उसे कमरे में बंधक बनाकर रखने लगा और अपने दोस्त ओमवीर व प्रदीप के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप करने लगा। एक दिन जयप्रकाश का फोन कमरे में पीड़िता के पास रह गया, जिससे फोन कर पीड़िता ने आपबीती अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने आकर पीड़िता युवती को बंधक मुक्त कराया और मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed