बंग्लादेश: दुकान से घसीटकर चरमपंथियों ने किया हिंदू दर्जी का कत्ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंग्लादेशी में एक दुकान में पहुंचे तीन बाइक सवारों ने और दुकान मालिक की दुकान से बाहर घसीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने मामला पर कहा है कि हत्या करने वाले आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से तालुक रखते हैं।
समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार, जिस दुकान मालिक की हत्या की गई है वह हिंदू दर्जी था। 50 वर्षीय निखिल चंद्रा जाओरदार की हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गए।
यह घटना बंग्लादेश की राजधानी ढाका से 80 किलोमीटर दूर मौजूद शहर तंगैल की है। एक प्रत्यक्षदर्शी अब्दुल जलील ने बताया कि हमलावर घटना को अंजाम देते ही मौके से फरार हो गए।
पैगंबर मुहम्मद का मजाक बनाने पर की हत्या
घटना के कुछ घंटों बाद ही बंग्लादेश में मौजूद इस्लामिक स्टेट की इकाई ने हिंदू दर्जी की हत्या की जिम्मेदारी ली है। इस्लामिक स्टेट की ओर से कहा गया है कि टेलर से ने उनके पैगंबर मुहम्मद का मजाक उड़ाया था इसलिए उसकी हत्या की गई।
यह घटना समलैंगिक अधिकारों की मांग करने वाले एक सामाजिक कार्यकर्ता और उसके साथी की हत्या के ठीक एक दिन बाद सामने आई है।
चंमपथियों द्वारा अल्पसंख्यकों और बुद्धजीवियों को निशाना बनाने का यह चौथा मामला है। इस्लामिक स्टेट ने इससे पहले यहां के एक नास्तिक ब्लॉगर, एक शिक्षाविद और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों और कुछ विदेशियों की हत्या कर चुका है। यहां की मानवाधिकार इकाई का मानना है कि यहां चरमपंथियों के हमले में अब 20 लोग मारे जा चुके हैं।