फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   bangladesh court sentenced ten Terrorists to death for plot to kill Prime Minister Sheikh Hasina

शेख हसीना की हत्या का प्रयास, दोषी 10 आतंकियों को सजा-ए-मौत

Mon, 21 Aug 2017 11:15 AM IST
amarujala.com-presented by: आनंद
amarujala.com-presented by: आनंद Updated Mon, 21 Aug 2017 11:15 AM IST
विज्ञापन
bangladesh court sentenced ten Terrorists to death for plot to kill Prime Minister Sheikh Hasina
साल 2000 में प्रधानमंत्री शेख हसीना की हत्या का प्रयास करने वाले 10 आतंकियों को बांग्लादेश की अदालत ने मौत की सजा जबकि नौ अन्य को 20 साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

दरअसल साल 2000 में दोषियों ने हसीना को मारने की साजिश रची थी। उन्होंने हसीना के पैतृक गांव गोपालगंज के एक खुले मैदान में अत उच्च-क्षमता के विस्फोटक उपकरण रख दिए थे जहां वह एक जनसभा को संबोधित करने वाली थीं।
विज्ञापन


हालांकि, सुरक्षा अधिकारियों ने रैली से पहले विस्फोटक का पता लगा लिया था। जांच के बाद पता चला कि इस मामले में हरकतुल जिहाद-ए-इस्लामी बांग्लादेश (हुजी) का प्रमुख मुफ्ती हन्नान मुख्य साजिशकर्ता है। हालांकि इस साल के शुरूआत में ही उसे बांग्लादेशी मूल के ब्रिटेश उच्चायुक्त के हत्या के प्रयास में शामिल होने के आरोप में फांसी की सजा सुना दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल पावर एक्ट के इस मामले में 25 लोगों को दोषी ठहराया गया। इसमें से नौ लोगों को 20 साल कारावास और 20 हजार टका का जुर्माने की सजा दी गई है वहीं चार को बरी कर दिया गया। ढाका के स्पीडी ट्रायल ट्रिब्यूनल-2 के न्यायाधीश ने कहा कि मौत की सजा पाए दोषियों को उच्च न्यायालय के आदेश से या तो फांसी दे दी जाए या गोली मार दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed