लाइव शो में वकील ने इमाम की जूतों से की पिटाई, हिजाब पहनने पर हुई थी बहस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिस्र में एक इमाम और वकील के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों के बीच मारपीट लाइव शो के दौरान हुई है और इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। पिटाई करने वाले वकील का नाम नबीह अल-वाहश है और उन्होंने आस्ट्रेलिया के इमाम मुस्तफा राशिद की जूतों से पिटाई की है।
दरअसल, शो शरीयत कानून को लेकर किया जा रहा था। इस बीच महिलाओं के हिजाब पहने जाने की बात छिड़ गई, लेकिन बहस इतना बढ़ जाएगी इसकी उम्मीद न थी। इमाम और वकील नबीह जोर-जोर से चीखने लगे। हालात तब बिगड़े जब नबीह ने अपना जूता निकाला और इमाम के सिर मारने लगे।
शो पर मौजूद प्रोडक्शन टीम ने दोनों के बीच में बीच-बचाव किया और किसी तरह हालात संभाले की कोशिश की। अपने साथ हुए इस व्यवहार के बाद इमाम वहां नहीं रुके और बाद में उन्होंने इसके खिलाफ अपनी नाराजगी भी जाहिर की। हालांकि, प्रोडक्श टीम ने इमाम के साथ हुए इस बर्ताव पर माफी मांगी है।
वकील नबीह ने अपनी फेसबुक पोस्ट में इमाम राशिद पर 2011 में इसाइयों के धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया। इस तरह के वाक्या के पेश आने के बाद शो के होस्ट मोहम्मद अल-घाती ने घटना पर दुख जताया और माफी भी मांगी। बताते चलें कि इमाम अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहे हैं, उन्होंने एक बार यहां तक कह डाला था कि कुरान में शराब पीने की मनाही नहीं है।