फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Zika virus in Kerala Five more cases found total number 61 Health Minister given clarification on new cases of corona

केरल में जीका: पांच और मामले, कुल संख्या 61 हुई, कोरोना के नए मामलों पर स्वास्थ्य मंत्री ने दी सफाई

Fri, 30 Jul 2021 10:44 PM IST
देव कश्यप एएनआई, तिरुवनंतपुरम
एएनआई, तिरुवनंतपुरम Published by: देव कश्यप Updated Fri, 30 Jul 2021 10:44 PM IST
सार

  • केरल में कोरोना के साथ-साथ जीका वायरस ने बढ़ाई मुश्किलें
  • गुरुवार को सामने आए पांच नए मामले, जीका वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 61 हुई
  • कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच तिरुवनंतपुरम पहुंचा केंद्रीय दल 

विज्ञापन
Zika virus in Kerala Five more cases found total number 61 Health Minister given clarification on new cases of corona
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज - फोटो : ANI

विस्तार

केरल में कोरोना के साथ-साथ जीका वायरस से भी संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने गुरुवार को बताया कि राज्य में जीका वायरस के पांच और मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या 61 हो गई है। जिनमें से सात सक्रिय मामले हैं। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में कोरोना के 22,064 नए मामले दर्ज किए जाने पर सफाई दी है। वहीं, कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच शुक्रवार की शाम को एक केंद्रीय दल तिरुवनंतपुरम पहंच गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


जॉर्ज ने कहा कि हम इन दिनों अधिकतम परीक्षण कर रहे हैं। बुधवार को हमने 1.96 लाख से अधिक परीक्षण किए, गुरुवार को हमने 1.63 लाख से अधिक परीक्षण किए। इसलिए, हम और परीक्षण करने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जॉर्ज ने कहा कि हम सभी सकारात्मक मामलों का पता लगाना चाहते हैं, क्योंकि हम इन्हें घटाना चाहते हैं और यह भी सुनिश्चित करना चाहते हैं कि कोरोना की तीसरी लहर नहीं आ पाए। हम स्थिति को नियंत्रण में लाना चाहते हैं, इसलिए हम अधिक से अधिक परीक्षण कर रहे हैं, इसलिए इन दिनों सकारात्मक मामले अधिक आ रहे हैं।

नए मामले सामने आने पर हो रही आलोचना पर उन्होंने कहा कि यह केरल के खिलाफ सुनियोजित अभियान है। विभिन्न राज्यों के सभी विशेषज्ञों का कहना है कि हमारे पास बहुत अच्छा रक्षा तंत्र है। आईसीएमआर के सीरो सर्वे से पता चलता है कि लगभग 42 फीसदी लोगों में एंटीबॉडीज बनी हैं, यह दर्शाता है कि हमारा निवारक तंत्र बहुत अच्छा था।

वीना जॉर्ज ने कहा कि कुल आबादी का 50 फीसदी से अधिक अभी भी अप्रभावित है। इस चरण में जिस प्रकार का कोरोना वायरस फैल रहा है, वह डेल्टा वायरस है, जिसकी संक्रामकता अधिक है। इसलिए स्वाभाविक रूप से हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं।


जॉर्ज ने केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव की ओर से केरल के स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखे जाने के मामले पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मुझे उस पत्र के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ऐसा कोई संवाद नहीं हुआ है। इस बारे में मुझे नहीं पता क्योंकि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। मुझे लगता है कि उन्हें (राज्य स्वास्थ्य सचिव) केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से ऐसा कोई पत्र नहीं मिला है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed