{"_id":"5f6c97e98ebc3e409e050c69","slug":"zakir-naik-using-peace-tv-mobile-app-youtube-channel-and-factbook-page-to-upload-inflammatory-videos","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया के जरिये युवाओं को जेहादी बना रहा जाकिर नाईक, आईबी की रिपोर्ट में खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सोशल मीडिया के जरिये युवाओं को जेहादी बना रहा जाकिर नाईक, आईबी की रिपोर्ट में खुलासा
Thu, 24 Sep 2020 07:20 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 24 Sep 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
Zakir Naik
- फोटो : ANI
भगोड़े जाकिर नाईक के पीस टीवी मोबाइल एप, पीस टीवी के नाम से यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर सरकार शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पीस टीवी पर प्रतिबंध लगाने के बाद, सुरक्षा एजेंसियों से बचने के लिए जाकिर नाईक पीस टीवी मोबाइल एप और सोशल मीडिया के माध्यम से भड़काऊ वीडियो अपलोड कर रहा है। गृह मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक पीस टीवी बैन किए जाने के बावजूद जाकिर नाईक देश के युवाओं को कट्टरपंथी जेहादी बनाने की साजिश में लगा है।आईबी की गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट में यह बड़ा खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में गृह मंत्रालय में आईबी, एनआईए और अन्य खुफिया एजेंसियों की बैठक हुई, जिसमें जाकिर नाईक के ऐसे वीडियो को देश के सांप्रदायिक सौहार्द के लिए खतरा बताया गया।
विज्ञापन
जाकिर नाईक ने हाल ही में यूट्यूब पर एक विवादास्पद वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि भारत में 60 प्रतिशत से कम हिंदू हैं, इसलिए सभी मुसलमानों को एकजुट होकर अपने नेताओं और पार्टी को जीतना चाहिए। इस मामले की निगरानी करने वाले अधिकारियों ने उचित कार्रवाई करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को सूचित किया है।
विज्ञापन