{"_id":"639549a28d162608f41157f7","slug":"ysrtp-chief-ys-sharmila-who-was-on-hunger-strike-against-trs-govt-shifted-to-a-local-hospital-in-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: YSRTP प्रमुख वाईएस शर्मिला अस्पताल में भर्ती, टीआरएस सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल पर थीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: YSRTP प्रमुख वाईएस शर्मिला अस्पताल में भर्ती, टीआरएस सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल पर थीं
Sun, 11 Dec 2022 09:03 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 11 Dec 2022 09:03 AM IST
सार
टीआरएस सरकार के खिलाफ धरना दे रहीं वाईएसआर तेलंगाना पार्टी (वाईएसआरटीपी) की संस्थापक-अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला रेड्डी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
वाईएसआरटीपी प्रमुख वाईएस शर्मिला अस्पताल में भर्ती
- फोटो : ANI
विस्तार
तेलंगाना के टीआरएस सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल बैठीं वाईएसआरटीपी प्रमुख वाईएस शर्मिला को सुबह-सुबह हैदराबाद के एक स्थानीय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस द्वारा पदयात्रा की अनुमति नहीं दिए जाने के बाद वाईएस शर्मिला अनिश्चितकालीन उपवास पर थीं। बता दें कि वाईएस शर्मिला आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की बहन भी हैं।
विज्ञापन
वाईएसआरटीपी प्रमुख ने शनिवार को कहा था कि तेलंगाना के पुलिसकर्मी केसीआर के मोहरों की तरह काम कर रहे हैं। मेरे लोग, जिनमें महिलाएं भी शामिल रहीं, उन्हें कल गिरफ्तार किया गया और उनके साथ मारपीट की गई। वे अभी भी थाने में ही हैं। आज मेरे लोगों को मुझसे मिलने से रोका जा रहा है। पूरे इलाके में बैरिकेड लगा दिए गए हैं। ये पुलिस की बर्बरता है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जगन की बहन को इससे पहले भी दो बार गिरफ्तार किया जा चुका है, जब वह हैदराबाद स्थित तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर के ऑफिस कम आवास यानी प्रगति भवन की ओर बढ़ रही थीं। भारत राष्ट्र समिति के कार्यकर्ताओं पर शर्मिला के समर्थकों से मारपीट करने का आरोप है और वह इसी के विरोध में सीएम आवास तक जा रही थीं। शर्मिला को इसके बाद हिरासत में लिया गया। वाईएसआरटीपी प्रमुख के गाड़ी में बैठे होने के बावजूद पुलिस ने शर्मिला की कार को उठा लिया था। यही नहीं पुलिस ने वाईएसआरटीपी के कई कार्यकर्ताओं को हिरास
विज्ञापन