फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Youth Summit in Delhi on January 27 yuvahallabol to inform youth on issue of unemployment in india

'जॉब चाहिए, जुमला नहीं' : 27 जनवरी को दिल्ली में होगा 'यूथ समिट'

Tue, 08 Jan 2019 07:32 PM IST
अमर शर्मा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 08 Jan 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
Youth Summit in Delhi on January 27 yuvahallabol to inform youth on issue of unemployment in india
बेरोजगारी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
युवा हल्लाबोल द्वारा बेरोजगारी के खिलाफ एक देशव्यापी युवा-आंदोलन शुरू किया जाएगा। 'जॉब चाहिए, जुमला नहीं' : इस शीर्षक से 27 जनवरी को दिल्ली में 'यूथ समिट' आयोजित होगा। देश के 50 से ज्यादा युवा संगठनों ने इस समिट में भाग लेने के लिए सहमति दे दी है। इस सम्मेलन के जरिए नौकरियों में लगातार हो रही भारी कमी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकारों की पोल खोलकर उन्हें जवाबदेह बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


युवा-हल्लाबोल के पदाधिकारी अनुपम ने मंगलवार को एक प्रेसवार्ता में आंदोलन की वेबसाइट www.yuvahallabol.in लॉन्च करते हुए कहा, यह वेबसाइट बेरोजगारी के सवाल पर देशभर में चल रहे संघर्षों की सूचना युवाओं तक पहुंचाएगी। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि पेपर लीक की खबरें आना अब सामान्य बात हो गई है। वर्ष 2018 में ही कम से कम 24 परीक्षाओं के पर्चे लीक हो गए। 
विज्ञापन


बेरोजगारी पर लगातार काम कर रहे युवा शक्ति संगठन के गौरव ने कहा कि सालाना एक करोड़ नौकरी देने का वादा करने वाली मोदी सरकार रोजगार के पैमाने पर पूर्णतः विफल रही है। पहले की सरकारों की विफलता के कारण ही 2014 में देश के युवाओं ने इस सरकार का साथ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज नौकरियों में लगातार कमी आ रही है। नौकरियों में भ्रष्टाचार एवं धांधली बढ़ रही है। अभी हाल में सीएमआईई की रिपोर्ट बताती है कि साल 2018 में ही 1.1 करोड़ नौकरियां कम हो गई हैं। आज जरूरी है कि सरकार रोजगार गारंटी कानून बनाए, ताकि हर शिक्षित युवा को देश के विकास में भागीदारी देने का अवसर मिले। 

अनिश्चितता और असुरक्षा के भाव में जी रहे हैं युवा...

अनुपम ने कहा कि युवाओं में आज अपने भविष्य को लेकर अनिश्चितता और असुरक्षा का भाव है। रोजगार के अवसरों में लगातार कमी की जा रही है। युवा सड़क पर हैं, 24 लाख पद खाली पड़े हैं, मगर सरकार को कोई चिंता नहीं। नौकरियां निकलती भी हैं तो परीक्षा नहीं होती। परीक्षा हो भी जाएं तो पेपर लीक हो रहा है।


छात्रों की शिकायत है कि मेरिट या मेहनत से नहीं, बल्कि पैसे या पैरवी से ज्यादातर नौकरियां मिल रही हैं। अगर परीक्षा पूरी हो भी जाए तो नियुक्ति देने में कई वर्ष लगा देते हैं। 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस पर देशभर के दो दर्जन से ज्यादा शहरों में युवा-पंचायत का आयोजन होगा। इसमें युवा-हल्लाबोल के मांगपत्र पर चर्चा और 27 जनवरी के आंदोलन की तैयारी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed