{"_id":"6078777d8ebc3ee64a356f81","slug":"youth-sfi-activist-abhimanyu-stabbed-to-death-in-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल : एसएफआई के छात्र कार्यकर्ता की चाकू मार कर हत्या, आरएसएस के सदस्यों पर आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल : एसएफआई के छात्र कार्यकर्ता की चाकू मार कर हत्या, आरएसएस के सदस्यों पर आरोप
Thu, 15 Apr 2021 10:57 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, अलप्पुझा
पीटीआई, अलप्पुझा
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 15 Apr 2021 10:57 PM IST
सार
- उत्सव के दौरान 15 साल के अभिमन्यु की हत्या कर दी गई
- आरएसएस के सदस्यों पर लग रहा है हत्या का आरोप
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के अलप्पुझा जिले के पास पदायनीवट्टोम में बुधवार की रात मंदिर उत्सव के दौरान 15 साल के एक लड़के की चाकू मार कर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। परिवार के सूत्रों ने बताया कि स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के छात्र कार्यकर्ता, अभिमन्यु की विशु की रात करीब 10 बजे चाकू मार कर कथित तौर पर आरएसएस सदस्यों ने हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि हमने मामले में आरोपी, स्थानीय निवासी सजय दत्त के भाई और पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। आरोपी को अभी नहीं पकड़ा जा सका है, उसकी तलाश जारी है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने 10वीं के छात्र, अभिमन्यु की हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शित करने के लिए वल्लीकुन्नम इलाके में हड़ताल बुलाई है।
विज्ञापन
वह राज्य में जारी 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाला था। परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि हमलावर उसके बड़े भाई, डीवाईएफआई कार्यकर्ता की तलाश में आए थे लेकिन अभिमन्यु पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
अभिमन्यु के पिता अंबिली कुमार ने कहा कि वह मेरा दूसरा बेटा है। उसकी मां की एक साल पहले मौत हो गई थी। वह महज 15 साल का था। वह स्कूल में एसएफआई का कार्यकर्ता हो सकता है क्योंकि वह एक वामपंथी परिवार से था। मुझे समझ नहीं आता कि उसकी हत्या क्यों की गई।
चरूमूद इलाके के माकपा के सचिव बी इनु ने मीडिया से कहा कि यह सोच समझकर की गई हत्या है। उन्होंने कहा कि वह एसएफआई कार्यकर्ता था। यह भाजपा और आरएसएस द्वारा सोच समझकर की गई हत्या है। इस बीच, भाजपा ने सभी आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि वह किसी भी तरह हत्या से जुड़ी नहीं है। अभिमन्यु सातवां वामपंथी कार्यकर्ता है जिसकी पिछले आठ महीनों के दौरान राज्य में हत्या हुई है।