{"_id":"66bb63d00d4ec5968200a8ca","slug":"youth-must-come-forward-and-strive-to-make-india-a-developed-nation-by-2047-shah-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amit Shah: 'युवाओं को 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का प्रयास करना चाहिए', अमित शाह की अपील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amit Shah: 'युवाओं को 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का प्रयास करना चाहिए', अमित शाह की अपील
Tue, 13 Aug 2024 07:16 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 13 Aug 2024 07:16 PM IST
सार
उन्होंने कहा कि ‘तिरंगा यात्रा’ युवाओं में ऊर्जा भरने और राष्ट्र निर्माण के लिए उन्हें प्रतिबद्ध करने का एक तरीका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दो साल पहले शुरू किया गया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान सिर्फ देशभक्ति की अभिव्यक्ति ही नहीं बना है, बल्कि यह 2047 तक भारत को एक महान और विकसित राष्ट्र बनाने की हमारी प्रतिज्ञा का प्रतीक भी बन गया है।
विज्ञापन
Amit Shah
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को अहमदाबा में भाजपा की ‘तिरंगा यात्रा’ को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने युवाओं से विकसित भारत के निर्माण में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को आगे आकर 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का प्रयास करना चाहिए। वे यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले एक सभा को संबोधित कर रहे थे।्र
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ‘तिरंगा यात्रा’ युवाओं में ऊर्जा भरने और राष्ट्र निर्माण के लिए उन्हें प्रतिबद्ध करने का एक तरीका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दो साल पहले शुरू किया गया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान सिर्फ देशभक्ति की अभिव्यक्ति ही नहीं बना है, बल्कि यह 2047 तक भारत को एक महान और विकसित राष्ट्र बनाने की हमारी प्रतिज्ञा का प्रतीक भी बन गया है।
विज्ञापन
देश एक विकसित राष्ट्र बनने के लिए प्रतिबद्ध
उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश एक विकसित राष्ट्र बनने के लिए प्रतिबद्ध है, तो नागरिकों और खासकर युवाओं को आगे आकर देश को अव्वल बनाने के उद्देश्य से काम करने की जरूरत है। उन्हें हर उस क्षेत्र में आगे आना चाहिए, जिसमें वे पारंगत हैं। अहमदाबाद में आयोजित इस कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाने के बाद राष्ट्रीय ध्वज थामकर शाह ने कुछ दूरी तक पैदल चलकर यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी उनके साथ थे।
विज्ञापन
15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 9 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का तीसरा संस्करण मनाया जा रहा है। इस पहल के पीछे का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना जगाना और तिरंगे के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।