{"_id":"5da1f6d38ebc3e93a553eab3","slug":"young-girls-performing-garba-holding-cobras-in-hands-in-junagadh-gujarat-five-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान जोखिम में डाल हाथ में कोबरा लिए लड़कियों ने किया गरबा, 12 साल की लड़की समेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जान जोखिम में डाल हाथ में कोबरा लिए लड़कियों ने किया गरबा, 12 साल की लड़की समेत पांच गिरफ्तार
Sat, 12 Oct 2019 09:22 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 12 Oct 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
हाथ में कोबरा लिए लड़कियों ने किया गरबा
- फोटो : ANI
गुजरात के जूनागढ़ में लड़कियों द्वारा हाथ में कोबरा लेकर गरबा करने का मामला सामने आया है। मामला छह अक्तूबर का है जहां कुछ लड़कियों ने हाथ में कोबरा लेकर गरबा किया। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Sunil Berwal, Dy Conservator of Forest (Wildlife), Junagarh: Case registered against 5 persons in connection with a viral video in which young girls were seen performing Garba holding cobras at an event on 6 Oct.5 accused, including a 12-yr-old girl, produced in court. #Gujarat pic.twitter.com/kk3vUNNN4O
— ANI (@ANI) October 12, 2019विज्ञापन
उप वन सरंक्षक सुनील बेरवाल ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच के बाद तीन महिलाओं समेत पांच व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कार्यक्रम के आयोजक और सांप की आपूर्ति करने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। बेरवाल ने बताया कि आरोपियों पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर गरबा के आयोजक नीलेश जोशी, लड़कियों को ट्रेनिंग देने वाले जुमा जमाल साती के अलावा कोबरा पकड़ने वाली तीनों लड़कियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की गई। सभी को एक अदालत में पेश किया गया
आरोपियों में 12 साल की एक लड़की भी शामिल है, जिसे किशोर न्यायाल में पेश किया गया। वहीं, वन्य अधिकारी ने बताया कि कोबरा सांपों को पकड़ लिया गया है और अब आगे की जांच चल रही है।