{"_id":"5caf58a7bdec224e4c2044e2","slug":"young-brigade-of-congress-seva-dal-will-fight-panna-pramukh-of-bjp-in-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के पन्ना प्रमुखों को टक्कर देगी कांग्रेस की यंग ब्रिगेड","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा के पन्ना प्रमुखों को टक्कर देगी कांग्रेस की यंग ब्रिगेड
Thu, 11 Apr 2019 08:39 PM IST
अमर शर्मा
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 11 Apr 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस सेवा दल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के पन्ना प्रमुखों को टक्कर देने के लिए यंग ब्रिगेड खड़ी कर दी है। यह ब्रिगेड बूथ स्तर पर जाकर काम कर रही है। वोटरों को भाजपा सरकार की कमियों से अवगत कराना और उनके सामने कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र रखना, जैसे कार्य ब्रिगेड को सौंपे गए हैं। इसके अलावा ब्रिगेड के सदस्य वोटरों के साथ बैठकर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के बारे में चर्चा करते हैं। वे लोगों को डेमो देकर भी समझाते हैं कि कांग्रेस-भाजपा की विचारधारा में क्या फर्क है। कौन मुद्दों पर बात कर रहा है और कौन बिना मुद्दों के चुनाव मैदान में है। ब्रिगेड के सभी सदस्यों को कांग्रेस सेवा दल ने ट्रेनिंग दी है। इनकी संख्या पांच लाख बताई गई है।
हालांकि प्रधानमंत्री मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने 2007 के विधानसभा चुनाव में पन्ना प्रमुख बनाने की परंपरा शुरू की थी। कहीं पर 50-60 वोटरों पर तो कहीं वोटर लिस्ट के एक पन्ने पर जितने नाम होते हैं, उन पर एक पन्ना प्रमुख नियुक्त किया जाता है।
विज्ञापन
अपने हिस्से आए पेज के वोटरों के साथ बातचीत करना और उन्हें मतदान केंद्र तक लाना, यह सब पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारियों में शामिल होता है। भाजपा ने गुजरात के बाद कई दूसरे राज्यों में भी पन्ना प्रमुखों का सफल प्रयोग किया है। हालांकि दिल्ली जैसे राज्य में पन्ना प्रमुख नहीं चल पाए थे।
पन्ना प्रमुख का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस सेवा दल ने अब अपनी यंग ब्रिगेड तैयार की है। हालांकि अभी तक 28 राज्यों में ही यंग ब्रिगेड खड़ी हो सकी है। बाकी के राज्यों में तेजी से इसका गठन किया जा रहा है।
सेवा दल के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल का कहना है कि इसके सदस्य जिला, ब्लॉक एवं गांव में जाकर बूथों पर काम कर रहे हैं। वे पांच-दस मिनट तक संबंधित बूथ के वोटरों से मिलते हैं। कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र को लेकर बात करते हैं।
यदि कहीं एक साथ दर्जनभर वोटर एकत्रित हो जाते हैं तो उनके सामने कांग्रेस और भाजपा के घोषणा पत्र को सामने रखकर एक डेमो भी देते हैं। उसमें वोटरों को बताया जाता है कि कौन सी पार्टी जनहित के किन मददों को उठा रही है।
विज्ञापन
पन्ना प्रमुख क्या है
बता दें कि भाजपा ने 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम के तहत पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति की थी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपनी चुनावी रणनीति में सबसे ज्यादा अहमियत पन्ना प्रमुखों को ही देते रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि प्रधानमंत्री मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने 2007 के विधानसभा चुनाव में पन्ना प्रमुख बनाने की परंपरा शुरू की थी। कहीं पर 50-60 वोटरों पर तो कहीं वोटर लिस्ट के एक पन्ने पर जितने नाम होते हैं, उन पर एक पन्ना प्रमुख नियुक्त किया जाता है।
विज्ञापन
अपने हिस्से आए पेज के वोटरों के साथ बातचीत करना और उन्हें मतदान केंद्र तक लाना, यह सब पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारियों में शामिल होता है। भाजपा ने गुजरात के बाद कई दूसरे राज्यों में भी पन्ना प्रमुखों का सफल प्रयोग किया है। हालांकि दिल्ली जैसे राज्य में पन्ना प्रमुख नहीं चल पाए थे।
पन्ना प्रमुख का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस सेवा दल ने अब अपनी यंग ब्रिगेड तैयार की है। हालांकि अभी तक 28 राज्यों में ही यंग ब्रिगेड खड़ी हो सकी है। बाकी के राज्यों में तेजी से इसका गठन किया जा रहा है।
सेवा दल के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल का कहना है कि इसके सदस्य जिला, ब्लॉक एवं गांव में जाकर बूथों पर काम कर रहे हैं। वे पांच-दस मिनट तक संबंधित बूथ के वोटरों से मिलते हैं। कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र को लेकर बात करते हैं।
यदि कहीं एक साथ दर्जनभर वोटर एकत्रित हो जाते हैं तो उनके सामने कांग्रेस और भाजपा के घोषणा पत्र को सामने रखकर एक डेमो भी देते हैं। उसमें वोटरों को बताया जाता है कि कौन सी पार्टी जनहित के किन मददों को उठा रही है।
2014 के संकल्प पत्र में किए गए कितने वादे पूरे हुए
कांग्रेस का घोषणापत्र
- फोटो : PTI
रामजीलाल के मुताबिक, यंग ब्रिगेड के पास कांग्रेस और भाजपा, दोनों पार्टियों के घोषणा पत्र की एक-एक प्रति रहती है। ब्रिगेड को 2014 में घोषित संकल्प पत्र की भी पूरी जानकारी होती है। वे लोगों को बताते हैं कि भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में कौन से वादे किए थे और उनमें से अभी कितने पूरे हुए हैं। रोजगार कितना बढ़ा है या कम हुआ है।
सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद अब यंग ब्रिगेड को 'राफेल का सच' मतदाताओं के सामने रखने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। लोगों को इस मामले से जुड़े सभी तथ्यों, जिसमें संसद की बहस, अदालती पक्ष और देश को उसका नुकसान, आदि के बारे में अवगत कराया जाएगा।