Politics: 'एक दिन आप बनेंगे सीएम, मेरी शुभकामनाएं आपके साथ'; आखिर क्यों CM देवेंद्र ने अजित पवार से कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम अजित पवार को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने गुरुवार को शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा में अजित पवार से कहा कि आज एक दिन जरूर सीएम बनेंगे। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं। आपको स्थायी डिप्टी सीएम कहा जाता है। लेकिन आप सीएम बनेंगे। वह नागपुर में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों में अपने संयुक्त संबोधन के लिए राज्यपाल के धन्यवाद प्रस्ताव पर विधान सभा में बहस का जवाब दे रहे थे।
इस दौरान देवेंद्र फडणवीस ने यह भी कहा कि वे और उनके दोनों डिप्टी सीएम 24x7 घंटे शिफ्ट में काम करेंगें। उन्होंने कहा कि अजित पवार सुबह काम करेंगे क्योंकि वह जल्दी उठते हैं। मैं दोपहर 12 बजे से आधी रात तक काम करूंगा। वहीं, शिंदे की ओर इशारा करके सीएम देवेंद्र ने कहा कि वे पूरी रात ड्यूटी पर रहते हैं। आप सभी जानते हैं कौन। शिंदे जी देर तक काम करने के लिए जाने जाते हैं।
अजित पवार ने 5 दिसंबर को छठी बार ली थी महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ
देश में कोई नेता नहीं हो पाया इतनी बार डिप्टी सीएम
अजित पवार एनसीपी के ऐसे नेता हैं, जिन्हें महाराष्ट्र में पांच बार डिप्टी सीएम बनने का अवसर मिला है। उन्हें चार बार यह अवसर उनके चाचा और महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज शरद पवार ने दिलाया था। पांचवी बार अजित ने यह रुतबा चाचा शरद पवार की पार्टी एनसीपी से बगावत करके हासिल किया था। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में अब तक आठ बार उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। इसमें आधे से अधिक बार के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ही हैं। अजित पवार की पार्टी को एकनाथ शिंदे सरकार के विभाग बंटवारे में 10 मंत्रालय मिले थे। इस बार भी उन्हें भरोसा है कि भाजपा उनका पूरा मान रखेगी।
विधानसभा के चुनाव में भाजपा ने जीतीं 132 सीटें
बता दें कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में नागपुर दक्षिण पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री बने। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे, अजित पवार को पद की शपथ दिलाई। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में भाजपा के 132 सीट जीतने के साथ ही देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार बनकर उभरे थे। महायुति के घटक दलों-भाजपा, शिवसेना और राकांपा के पास विधानसभा में कुल मिलाकर 230 सीटें हैं।