Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'You are heirs to a great legacy forged by countless warriors': Rajnath Singh to NDA cadets Passing Out Parade

एनडीए पासिंग आउट परेड: 'आप योद्धाओं की महान विरासत के उत्तराधिकारी'; नए कैडेट्स में रक्षा मंत्री ने भरा जोश

Sun, 29 Nov 2026 10:21 AM IST
निर्मल कांत एएनआई, पुणे (महाराष्ट्र)।
एएनआई, पुणे (महाराष्ट्र)। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 29 Nov 2026 10:21 AM IST
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एनडीए कैडेट्स को महान योद्धाओं और स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत याद दिलाई। उन्होंने कहा कि वर्दी के साथ बड़ी जिम्मेदारी आती है। साथ ही बदलती जनसंख्या का हवाला देकर मशीनों और तकनीक पर निर्भरता बढ़ाने की जरूरत है। आने वाले समय में भारत के सामने कैसी चुनौती होगी? पढ़िए रिपो

विज्ञापन
'You are heirs to a great legacy forged by countless warriors': Rajnath Singh to NDA cadets Passing Out Parade
राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/प्रवक्ता, रक्षा मंत्रालय

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) से पास हुए कैडेट्स को बधाई दी। उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होने पर उनकी सराहना की। साथ ही उनसे देश के महान योद्धाओं की विरासत को आगे बढ़ाने की अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अनगिनत योद्धाओं के बलिदान और निस्वार्थ सेवा की वजह से ही आज भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में खड़ा है। कैडेट्स को इस विरासत को हमेशा याद रखना चाहिए।
विज्ञापन


पासिंग आउट परेड में क्या बोले राजनाथ?
राजनाथ सिंह पुणे के खड़कवासला स्थित खेतरपाल परेड ग्राउंड में आयोजित 151वें कोर्स की पासिंग आउट परेड में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कैडेट्स को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: परिसीमन विधेयक LIVE: आज स्टालिन और शरद पवार से खरगे की मुलाकात; सोनिया गांधी भी जा सकती हैं साथ

उन्होंने कहा, 'मैं यहां भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होने पर आपको बधाई देने और अपने कुछ विचार साझा करने आया हूं। हालांकि, मैं यहां रक्षा मंत्री के रूप में आया हूं, लेकिन आप सभी से एक अभिभावक के तौर पर बात करना चाहता हूं'। 

वर्दी पहनने के साथ कितनी बड़ी जिम्मेदारी?
रक्षा मंत्री ने सैन्य सेवा से जुड़ी जिम्मेदारियों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कैडेट्स ने जो प्रशिक्षण लिया है, उसने उन्हें उनकी उम्र और अनुभव से कहीं बड़ी जिम्मेदारियों के लिए तैयार किया है। उन्होंने याद दिलाया कि वर्दी पहनने का मतलब देश के प्रति बड़ी जिम्मेदारी उठाना है।

राजनाथ सिंह ने कहा, 'भले ही आप युवा हैं। लेकिन आपने जो प्रशिक्षण लिया है। उसका मतलब है कि अब आप सिर्फ बच्चे नहीं हैं। आपकी वर्दी के साथ एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी जुड़ी है। 

राजनाथ सिंह ने कैडेट्स के सामने आने वाले अवसरों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ये युवा तीनों सेनाओं में अलग-अलग पदों पर देश की सेवा करेंगे। इनमें से कुछ को रक्षा व्यवस्था के सबसे ऊंचे पदों तक पहुंचने का मौका भी मिल सकता है।

उन्होंने कहा, 'भविष्य में आप लेफ्टिनेंट, सब-लेफ्टिनेंट और फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में देश की सेवा करेंगे। आपमें से कुछ लोग आगे चलकर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस), थल सेना प्रमुख, नौसेना प्रमुख या वायु सेना प्रमुख के पद पर भी पहुंचेंगे।

किस विरासत को आगे बढ़ाने की कही बात?
रक्षा मंत्री ने कैडेट्स को उन जवानों के बलिदान की याद दिलाई, जिन्होंने देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि इन युवाओं को पीढ़ियों से चली आ रही योद्धाओं और स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत आगे बढ़ानी है।

ये भी पढ़ें: भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती का आज होगा समापन: पीएम मोदी देंगे श्रद्धांजलि, कार्यक्रम को भी करेंगे संबोधित

राजनाथ सिंह ने कहा, 'आप सभी को याद रखना चाहिए कि आप एक महान विरासत के उत्तराधिकारी हैं। यह विरासत अनगिनत योद्धाओं ने अपने बलिदान और निस्वार्थ सेवा से बनाई है। उन्हीं की वजह से आज हम एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में यहां खड़े हैं'।

स्वतंत्रता संग्राम का भी किया जिक्र
राजनाथ सिंह ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश स्वतंत्रता सेनानियों के नाम बड़े गर्व से लेता है। उनके साहस और वीरता से आज भी लोगों को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा, 'जब हम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की बात करते हैं, तो स्वतंत्रता सेनानियों के नाम बड़े गर्व से लेते हैं। उन्होंने जिस वीरता का परिचय दिया, वह आज भी हमें प्रेरित करती है'।

रक्षा मंत्री ने कहा कि देश के लिए लड़ने वालों के बलिदान को हमेशा याद रखना जरूरी है। कैडेट्स को अपनी सेवा के उद्देश्य और जिम्मेदारियों के महत्व को समझना चाहिए।


उन्होंने कहा, आजादी की लड़ाई के अलावा भी बहादुरी और वीरता की अनगिनत कहानियां हैं। इसलिए हमें हमेशा याद रखना चाहिए कि हम किसकी सेवा कर रहे हैं और हमारे कर्तव्य का असली महत्व क्या है। उन महान क्रांतिकारियों की विरासत को आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है, जिन्होंने इसके लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया। 

मानव शक्ति के बजाय मशीनों की ताकत की ओर बढ़ने की तैयारी करें: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत को ऐसे भविष्य के लिए तैयार करना होगा, जहां इंसानों की ताकत के बजाय मशीनों और तकनीक पर ज्यादा निर्भरता होगी। उन्होंने कहा कि बदलती जनसंख्या के कारण आने वाले समय में इसकी जरूरत बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि भारत आज एक युवा देश है। आने वाले कुछ समय तक ऐसा ही रहेगा। लेकिन देश की जनसंख्या बढ़ने की दर लगातार घट रही है।

उन्होंने कहा, विकसित देश इस बदलाव के अनुसार खुद को पहले ही ढाल चुके हैं। उन्होंने इंसानी ताकत पर निर्भरता कम की है। मशीनों की ताकत और तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाया है। हमें भी इसी दिशा में तैयारी करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed