फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yogi Adityanath confirms confidence between public and government said Manoj Sinha

योगी आदित्यनाथ सरकार ने जनता में जगाया भरोसा : मनोज सिन्हा

Thu, 06 Apr 2017 12:50 AM IST
www.amarujala.com-presented by-संदीप भट्ट
www.amarujala.com-presented by-संदीप भट्ट Updated Thu, 06 Apr 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath confirms confidence between public and government said Manoj Sinha

केन्द्रीय दूर संचार एवं रेल राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा ने उ.प्र. की योगी सरकार को उसकी पहली कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले पर बधाई दी है। सिन्हा ने कहा कि उ.प्र. में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट की बैठक में लघु और सीमांत किसानों का फसली कर्ज माफ करने का निर्णय लेकर जनता में विश्वास पैदा किया है।

विज्ञापन


सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार ने भाजपा द्वारा चुनाव के दौरान संकल्प पत्र में जनता से किए गए वादे को पूरा करके एक दृढ़ इरादे का संदेश दिया है।

मनोज सिन्हा ने कहा कि राज्य में उ.प्र. सरकार का यह दूरगामी निर्णय है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उनकी कैबिनेट को मेरी और उ.प्र. की जनता की तरफ से बधाई। दूर संचार राज्यमंत्री ने कहा कि इससे प्रदेश के किसानों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन


इसी के साथ उन्होंने गाजीपुर में स्पोट्र्स कांप्लेक्स के निर्माण की स्वीकृति का भी स्वागत किया है। मनोज सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की जनता की समस्याओं के प्रति लगातार संवेदनशील हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ लगातार राज्य में विकास की रूपरेखा तैयार करने के लिए तत्पर हैं। मनोज सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार पार्टी द्वारा संकल्प पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करेगी और आम जनता के हितों को आगे बढ़ाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed