फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yoga Day: 6 lakh people registered to practice yoga with PM Modi

Yoga Day: पीएम मोदी के साथ योग करने के लिए 6 लाख संस्थानों ने कराया रजिस्ट्रेशन, लोगों में जबरदस्त उत्साह

Fri, 19 Jun 2026 10:30 PM IST
Rahul Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Rahul Kumar Updated Fri, 19 Jun 2026 10:30 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 और 21 जून को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। इस दौरान वे हुगली और कोलकाता में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 21 जून को सुबह लगभग 6:30 बजे कोलकाता में आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भी भाग लेंगे। इस मौके पर वे लोगों को संबोधित भी करेंगे।

विज्ञापन
Yoga Day: 6 lakh people registered to practice yoga with PM Modi
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : डीपीआईआर, जम्मू कश्मीर

विस्तार

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले देशभर में योग को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 21 जून को होने वाले सामूहिक योग कार्यक्रम के लिए योग संगम पोर्टल पर करीब 6 लाख से ज्यादा संस्थानों ने पंजीकरण कराया है। खास बात यह है कि एक दिन पहले तक यह संख्या लगभग 1.70 लाख थी, लेकिन अंतिम चरण में रजिस्ट्रेशन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी 21 जून को कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों, शहरों और गांवों से लाखों लोग ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर एक साथ योग करेंगे।
विज्ञापन


आयुष मंत्रालय की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को प्रेरित करना है। आयुष ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों का एक मंच पर योग से जुड़ना न केवल भारत में योग के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारत की योग परंपरा को नई पहचान देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 जून को कोलकाता का रेड रोड योग का सबसे बड़ा केंद्र बनेगा, जहां प्रधानमंत्री मोदी के साथ हजारों लोग प्रत्यक्ष रूप से योग करेंगे, जबकि देशभर से करीब 6 लाख पंजीकृत प्रतिभागी डिजिटल माध्यम से इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनेंगे। अभी एक दिन का और समय है। ये संख्या 10 लाख तक हो सकती है। यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 को अब तक के सबसे बड़े जनभागीदारी वाले कार्यक्रमों में शामिल कर सकता है।

कई योजनाओं का भी करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी करेंगे। इस किस्त के तहत, देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक अकाउंट में सीधे 18,880 करोड़ रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर की जाएगी। अकेले पश्चिम बंगाल में 45 लाख से अधिक लाभार्थियों को 900 करोड़ रुपए से अधिक क्रेडिट किए जाएंगे। इससे राज्य में इस योजना के तहत कुल 15,000 करोड़ रुपए से अधिक का वितरण हो जाएगा। 2019 में योजना लॉन्च होने के बाद से देशभर में कुल वितरण 4.46 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया है।

वे पश्चिम बंगाल में कई मुख्य कृषि योजनाओं की शुरुआत करेंगे। इन योजनाओं में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के हिस्से के तौर पर एग्री स्टैक, नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग और प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना शामिल हैं। पीएम मोदी पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भी लॉन्च करेंगे, जिससे राज्य के किसानों को फसल बीमा योजना का फायदा मिलेगा।

हुगली से पीएम मोदी पारंपरिक भारतीय तरीकों पर आधारित टिकाऊ और रसायन-मुक्त खेती को बढ़ावा देने के लिए पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय मिशन को भी लॉन्च करेंगे। एकीकृत कृषि विकास की दिशा में एक बड़े कदम के तौर पर वे बंगाल में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (पीएमडीडीकेवाई) की भी शुरुआत करेंगे।

इसके साथ ही, पीएम मोदी दक्षिण 24 परगना के फ्रेजरगंज में आधुनिक और बढ़ी हुई क्षमता वाले फिशिंग हार्बर और बीरभूम के सैंथिया में नए बने मॉडर्न फिश मार्केट का उद्घाटन करेंगे। वे नदिया जिले के हरिंघाटा में रीजनल सीमेन प्रोडक्शन लैबोरेटरी और बकरियों के लिए सीमेन बैंक का भी उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर वे लोगों को संबोधित भी करेंगे।

वहीं, लगभग 590 करोड़ रुपए की लागत वाली महत्वपूर्ण रेलवे परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। हावड़ा में 300 बिस्तरों वाले नए डिवीजनल रेलवे अस्पताल का भी शिलान्यास होगा। प्रधानमंत्री मोदी 'प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना' के तहत तैयार किए गए 49 सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का भी उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, पूर्वी मेदिनीपुर जिले में हौर और राधामोहनपुर के बीच एक 'रोड ओवर ब्रिज' की आधारशिला भी रखेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed