{"_id":"5afd00d54f1c1be1408b5ceb","slug":"yeddyurappa-sworn-as-chief-minister-of-karnatka-and-rahul-gandhi-call-it-mockery-of-constitution","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक : विधानसभा के बाहर कांग्रेस-जदएस का धरना, सिद्धारमैया का दावा- 118 विधायक मौजूद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक : विधानसभा के बाहर कांग्रेस-जदएस का धरना, सिद्धारमैया का दावा- 118 विधायक मौजूद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 17 May 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
दो दिनों से चल रही रस्साकशी के बीच गुरुवार को कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस-जेडीएस की भाजपा विधायक दल के नेता बीएस येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण समारोह पर रोक लगाने की मांग को इनकार कर दिया। इसी बीच कांग्रेस और जदएस के नेताओं ने विधानसभा में अपना विरोध-प्रदर्शन भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया विधानसभा परिसर में स्थित गांधी की प्रतिमा के पास प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्के साथ पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा भी मौजूद है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने कहा, "हम लोगों के पास जाएंगे और उन्हें बताएंगे कि किस तरह बीजेपी संविधान का अपमान कर रही है।" सिद्धारमैया ने दावा करते हुए कहा, 'कांग्रेस और जदएस के सभी 118 विधायक इस समय विधानसभा के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।'
विज्ञापन
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने कहा, 'भाजपा कर्नाटक में सरकार बनाने को लेकर तर्कहीन आग्रह कर रही है जबकि उसके पास पर्याप्त संख्या मौजूद नहीं है, यह हमारे संविधान का मजाक बनाना है। आज सुबह जहां भाजपा अपनी खोखली जीत का जश्न मना रही है वहीं भारत लोकतंत्र की हार का शोक मनाएगा।' वहीं कांग्रेस और जेडीएस के विधायक विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा, 'यदि कांग्रेस विरोध-प्रदर्शन करना चाहती है तो उन्हें राहुल गांधी, सोनिया गांधी और सिद्धारमैया के खिलाफ विरोध करना चाहिए। इन तीनों ने ही कांग्रेस को बर्बाद किया है।' बता दें कि येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण को रोकने के लिए कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। रात के दो बजे हुई सुनवाई में कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया था।
राज्य में भाजपा के पास बहुमत के लिए पर्याप्त संख्या मौजूद नहीं है। उसके पास 222 में से विधानसभा की 104 सीटें हैं। बेशक आज येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है लेकिन उन्हें 15 दिनों के अंदर सदन में बहुमत साबित करना होगा। वहीं इस मामले पर शुक्रवार सुबह 10:30 बजे जस्टिस भूषण, जस्टिस सीकरी और जस्टिस बोबडेफिर तीन जजों की बेंच सुनवाई करेगी।
#UpdateVisuals from Bengaluru: Congress holds protest at Mahatma Gandhi's statue in Vidhan Soudha, against BS Yeddyurappa's swearing in as CM of #Karnataka. GN Azad, Ashok Gehlot, Mallikarjun Kharge, KC Venugopal and Siddaramaiah present. pic.twitter.com/asDWeGJTpD
— ANI (@ANI) May 17, 2018