सीएए विरोधी मंच से 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे से बवंडर, केंद्रीय मंत्री बोले- होगी कार्रवाई
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ बंगलूरू में आयोजित की गई रैली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी के सामने एक लड़की ने मंच से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इस लड़की का नाम अमूल्या लियोन है। इस घटना की कड़ी निंदा हो रही है।
विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि नागरिकता कानून विरोधी रैली में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाना चिंताजनक स्थिति है। इस तरह के मंच पाकिस्तान समर्थित नारों को मौका दे रहे हैं। सरकार इस तरह के मामलों पर सख्त कार्रवाई करेगी।
V Muraleedharan, MoS (MEA) on 'Pakistan zindabad' slogan raised at anti-CAA rally in Bengaluru y'day:It's an alarming situation that protest against #CAA is turning to be occasion for pro-Pakistan slogans. Govt will take suitable action to see such things are nipped in bud itself pic.twitter.com/GsxXxgLXCU
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 21, 2020
येदियुरप्पा बोले, नक्सलियों से जुड़ी है लड़की
अब उसे लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का कहना है कि वह नक्सलियों से जुड़ी है। उसपर देशद्रोह का मामला दर्ज करके 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
येदियुरप्पा ने कहा, 'बंगलूरू में हुई सीएए विरोधी रैली में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाली अमूल्या को जमानत नहीं मिलनी चाहिए। उसके पिता का भी कहना है कि वह उसे नहीं बचाएंगे। इससे साबित होता है कि वह नक्सलियों से संपर्क में है। उसे उचित सजा दी जानी चाहिए।'
वहीं कर्नाटक के गृह मंत्री बासवाराज बोम्मई ने कहा, 'सीएए विरोधी रैली में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाली अमूल्या ऐसी जगह से आती है जहां लंबे समय से नक्सली काफी सक्रिय हैं। उसने फेसबुक पर कई पोस्ट शेयर की हैं। हम इस एंगल की भी जांच करेंगे।'
इस मामले पर बंगलूरू के पुलिस आयुक्त भास्कर राव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'लड़की (अमूल्या) और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हम आयोजकों की भूमिका देख रहे हैं। माननीय सांसद (असदुद्दीन ओवैसी) की भूमिका कहीं नहीं है क्योंकि वह भी एक आमंत्रित व्यक्ति थे।'
पिता ने भी किया किनारा
वहीं, अमूल्या के पिता ने भी इस मामले से खुद को किनारा कर लिया। उन्होंने अमूल्या की गिरफ्तारी पर कोई हैरानी या दुख नहीं जताया। उन्होंने कहा कि अमूल्या कुछ मुस्लिमों के संपर्क में है और इसके लिए उन्होंने उसे पहले ही सतर्क करने की कोशिश की थी लेकिन उसने नहीं सुनी। पिता ने कहा कि मेरी तबियत खराब थी इसलिए मैंने अमूल्या को फोन कर बुलाया था, लेकिन उसने कहा कि वह नहीं आ सकती और मैं खुद अपना ख्याल रखूं।कौन है अमूल्या?
अमूल्या की उम्र 20 साल है। वह बंगलूरू के एनएमकेआरवी महिला कॉलेज से बीए जर्नलिज्म की पढ़ाई कर रही है। वह बंगलूरू में एक रिकॉर्डिंग कंपनी में ट्रांसलेटर के तौर पर भी काम कर चुकी है। उसने सेंट नॉरबेट सीबीएसई स्कूल और मणिपाल के क्राइस्ट स्कूल से पढ़ाई की है। अमूल्या लियोना 'अलनोरोन्हा' के नाम से अलग फेसबुक पेज चलाती है।
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव
अमूल्या फेसबुक के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है। superprof.co.in पर अमूल्या का वेरीफाइड अकाउंट है, जिसपर उसने बताया है कि वो एक छात्र है। पढ़ाई के साथ उसे कविताएं लिखने का शौक है। इसके अलावा टीचिंग में भी उसकी काफी रुचि है।