फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yeddyurappa government will regularize 75,000 unauthorized buildings in Bengaluru

कर्नाटक: बंगलूरू में 75,000 अनधिकृत भवनों को नियमित करेगी येदियुरप्पा सरकार

Sat, 14 Dec 2019 01:28 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 14 Dec 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
Yeddyurappa government will regularize 75,000 unauthorized buildings in Bengaluru
बीएस येदियुरप्पा - फोटो : ANI

बंगलूरू में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माणों को सुव्यवस्थित करने के लिए येदियुरप्पा सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है।

विज्ञापन


सरकार बंगलूरू विकास प्राधिकरण (BDA) के लेआउट में 75,000 से अधिक अनधिकृत भवन निर्माणों को नियमित करने के लिए एक कैबिनेट उप-समिति का गठन करने का विचार कर रही है।

इस मामले पर कानून और संसदीय मामलों के मंत्री जे सी मधुस्वामी ने कहा कि बीडीए लेआउट में 5,000 एकड़ क्षेत्र में निर्मित लगभग 75,000 अनधिकृत भवनों  की पहचान की गई है।
विज्ञापन


इन इमारतों के मालिकों को अभी तक कोई विकास शुल्क नहीं देना पड़ता था लाकिन अब इस अनधिकृत भवनों को नियमित करने के लिए एक कैबिनेट उप-समिति की गठन की जा रही है। जो इस मामले का अध्ययन करेगी और उन्हें वैध बनाने के लिए भवन के मालिकों पर दंड की सिफारिश करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस उप-समिति की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री सीएन अश्वत्तनारायण करेंगे, जिसमें अन्य सदस्य के रूप में मंत्री आर अशोक, एस सुरेश कुमार और वी सोमन्ना होंगे।

बता दें कि 1996 में जनता दल की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने अनधिकृत भवनों को नियमित करने के लिए सबसे पहले अकरमा-सकरामा योजना शुरू की।

हालांकि, तब से विभिन्न सरकारों ने योजना को अलग-अलग तरीकों से लागू करने की कोशिश की, लेकिन कानूनी जटिलताओं के कारण कभी सफल नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed