{"_id":"6320247b2fdcc7496114ac5d","slug":"yavatmal-maharashtra-48-farmer-suicides-were-reported-in-august-12-have-been-reported-in-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: यवतमाल में एक महीने में 48 किसानों की आत्महत्या से हड़कंप, जिला कलेक्टर ने उठाया यह कदम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: यवतमाल में एक महीने में 48 किसानों की आत्महत्या से हड़कंप, जिला कलेक्टर ने उठाया यह कदम
Tue, 13 Sep 2022 12:07 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यवतमाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यवतमाल
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:07 PM IST
सार
जिला कलेक्टर अमोल येगे ने कहा कि हम किसानों के साथ हैं। सरकारी कार्यक्रम के हिस्से के रूप में, सरकारी अधिकारी उनके मुद्दों को जानेंगे और समस्या का समाधान करेंगे।
विज्ञापन
कर्ज के तले दबे किसान कर रहे आत्महत्या
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र के यवतमाल में केवल अगस्त महीने में 48 किसानों के आत्महत्या करने से हड़कंप मचा हुआ है। आनन-फानन में जिलाधिकारी अमोल येगे ने कमेटी गठित कर दी है। उन्होंने खुद इस दुखद मौत के आंकड़े भी पेश किए हैं। आंकड़े के अनुसार इस साल सितंबर तक आत्महत्या के कुल 205 मामले सामने आ चुके हैं जो कि राज्य सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
हम किसानों के साथ समय बिताएंगे: जिला कलेक्टर
जिला कलेक्टर अमोल येगे ने कहा कि हम किसानों के साथ हैं। सरकारी कार्यक्रम के हिस्से के रूप में, सरकारी अधिकारी उनके मुद्दों को जानने और उन्हें सरकारी योजनाओं और लाभों के बारे में सूचित करने के लिए 13-14 सितंबर को उनके साथ एक दिन बिताएंगे।
विज्ञापन
पिता ने की आत्महत्या लेकिन हमें प्रशासन से कोई मदद नहीं मिली
वहीं एक स्थानीय किसान ने कहा कि हम पर करीब 12 लाख रुपये का कर्ज था, भारी बारिश से हमारी फसल बर्बाद हो गई। हमने कभी नहीं सोचा था कि हमारे पिता आत्महत्या कर लेंगे लेकिन वह चुपचाप खेत में गए और कर लिया। हमें प्रशासन से कोई मदद नहीं मिली। बीडीओ या कलेक्टर सहित कोई नहीं आया है यहां।
विज्ञापन