{"_id":"58e314754f1c1bf5465b588f","slug":"worst-of-heatwave-yet-to-come-from-april-to-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल-मई में पड़ेगी भीषण गर्मी!, सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा रहेगा तापमान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अप्रैल-मई में पड़ेगी भीषण गर्मी!, सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा रहेगा तापमान
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र
Updated Tue, 04 Apr 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
तपती गर्मी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते मार्च महीने के अंतिम दिनों ने जलती हुई गर्मी का अहसास कराया है। अब अप्रैल और मई में पड़ने वाली गर्मी को लेकर लोगों में चिंता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पुर्वानुमान के मुताबिक, खराब मौसम अभी आने वाला है। मानसून आने से पहले अप्रैल से लेकर जून तक भीषण गर्मी पड़ने वाली है।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इन तीन महीने में दिल्ली-हरियाणा का औसत तापमान, सामान्य तापमान से 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहेगा। वहीं, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ऊपर होने की आशंका है।
मौसम का पूर्वानुमान है कि सिर्फ पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्र और सिक्किम में ही तपती गर्मी से थोड़ी राहत रहेगी।
नई दिल्ली के लिए मार्च का महीना पिछले सात साल में सबसे गर्म रहा। सोमवार को नई दिल्ली और चेन्नई का तापमान 40 डिग्री सेल्सिस रिकॉर्ड किया गया, जोकि औसत से सात अंक ऊपर है।
विज्ञापन
यूपी का बांदा सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, मध्यप्रदेश के नौगांग में 42.7, पश्चिम बंगाल के बंकुरा और राजस्थान के जैसलमेर में 42.6 और झारखंड के डाल्टनगंज में 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।