फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World updates Wickremesinghe meets Jaishankar, discussion among leaders on the sidelines of NAM summit

World Updates: UK-सिडनी में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का उत्साह, हजारों भारतवंशी शरीक; NAM समिट में जयशंकर

Sat, 20 Jan 2024 02:24 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, कंपाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, कंपाला Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 20 Jan 2024 02:24 PM IST
सार

अयोध्या के राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह का माहौल ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी दिख रहा है। अफ्रीकी देशों के दौरे पर पहुंचे विदेश मंत्री ने कई देशों के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने कंपाला में गुटनिरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन से इतर श्रीलंकाई राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से भी मुलाकात की।

विज्ञापन
World updates Wickremesinghe meets Jaishankar, discussion among leaders on the sidelines of NAM summit
विदेश मंत्री जयशंकर और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे - फोटो : ANI

विस्तार

कंपाला में गुटनिरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन से इतर श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से विदेश मंत्री जयशंकर ने मुलाकात की। विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि भारत की प्रतिबद्धता नेबरहुड फर्स्ट हैं, जो सागर नीति में परिलक्षित होती है। द्विपक्षीय पहलों की प्रगति के लिए उनके निरंतर मार्गदर्शन की सराहन करते हैं। 
विज्ञापन


21 से 23 जनवरी तक नाइजीरिया की यात्रा पर जयशंकर 
विदेश मंत्री जयशंकर 21-23 जनवरी तक आधिकारिक यात्रा पर नाइजीरिया जाएंगे। विदेश मंत्री अपने समकक्ष के साथ छठी भारत-नाइजीरिया संयुक्त आयोग बैठक की सह अध्यक्षता करेंगे और अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्री नाइजीरिया-भारत बिजनेस काउंसिल की बैठक के तीसरे संस्करण का भी उद्घाटन करेंगे। साथ ही नाइजीरियाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स में भाषण देंगे। अपनी यात्रा के दौरान वह भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे और महात्मा गांधी की प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे। गौरतलब है कि भारत और नाइजीरिया के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। विज्ञप्ति के मुताबिक, बतौर विदेश मंत्री जयशंकर की नाइजीरिया की यह पहली यात्रा है, जो दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेगी। 
विज्ञापन

राम रंग में रंगे ब्रिटेन में रहने वाले भारतवंशी, कार रैली का आयोजन

ब्रिटेन में रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने अयोध्या के राम मंदिर में होने वाली प्राण-प्रतिष्ठा से पहले कार रैली का आयोजन किया। लग्जरी वाहनों में सवार सैकड़ों भारतवंशी लोगों ने कार रैली में शामिल होकर अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले खुशी का इजहार किया।

सिडनी में भी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह, पांच हजार लोग हुए शरीक

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भी अयोध्या के राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले उत्साह का माहौल देखा गया। सिडनी में रहने वाले प्रवासी भारतीय हजारों की संख्या में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पहले खुशी का इजहार करने सड़कों पर उतरे। कार रैली में 100 से अधिक वाहन शरीक हुए, जबकि पूरे उत्सव में पांच हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed