{"_id":"620b70ebcddd33068f3dbd12","slug":"world-sustainable-development-summit-pm-modi-to-deliver-inaugural-address-at-teris-program-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन: टेरी के कार्यक्रम में कल उद्घाटन भाषण देंगे पीएम मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन: टेरी के कार्यक्रम में कल उद्घाटन भाषण देंगे पीएम मोदी
Tue, 15 Feb 2022 02:52 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 15 Feb 2022 02:52 PM IST
सार
इस शिखर सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन, सतत उत्पादन, ऊर्जा संक्रमण, वैश्विक साझा और संसाधन सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : PTI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को शाम 6 बजे 'द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट' (टीईआरआई/टेरी) के विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन में वीडियो संदेश के माध्यम से उद्घाटन भाषण देंगे। यह सालाना सम्मेलन तीन दिन चलेगा।
विज्ञापन
'विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन' TERI का सालाना प्रमुख कार्यक्रम है। इस वर्ष के शिखर सम्मेलन का विषय 'टूवर्ड्स ए रेजीलियंट प्लैनेटः एनश्योरिंग ए सस्टेनेबल एंड इक्वीटेबल फ्यूचर' (परिस्थिति अनुकूल ग्रह की ओरः सतत और समतावादी भविष्य को सुनिश्चित करना) है। इस शिखर सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन, सतत उत्पादन, ऊर्जा संक्रमण, वैश्विक साझा और संसाधन सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
बुधवार से शुरू होने वाले तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन में डोमिनिकन गणराज्य के राष्ट्रपति लुइस अबिनादर, गुयाना के सहकारी गणराज्य के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद इरफान अली, संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव अमीना जे मोहम्मद आदि शामिल होंगे। विभिन्न अंतर सरकारी संगठन, एक दर्जन से अधिक देशों के मंत्री/ दूत और 120 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भी इसमें शिरकत करेंगे।
विज्ञापन