फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World heaviest woman from Egypt arrives in Mumbai for treatment

भारत पहुंची दुनिया की सबसे वजनी महिला, सुषमा ने की थी मदद

Sat, 11 Feb 2017 09:22 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 11 Feb 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
World heaviest woman from Egypt arrives in Mumbai for treatment
ईमान अहमद
इजिप्ट की राजधानी कायरा में रहने वाली 500 किलोग्राम की दुनिया के सबसे वजनी महिला ईमान अहमद ऑपरेशन कराने के लिए भारत पहुंचीं। वीजा न मिलने के कारण वह काफी निराश हो गई थीं। उनकी गुहार जब विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पास पहुंची तो उन्होंने इस मामले में मदद का भरोसा दिया। हालांकि, इसके बाद कई एयरलाइन्स ने 36 वर्षीय ईमान अहमद को मुंबई लाने ले इनकार कर दिया था।
विज्ञापन



ईमान चल फिर नहीं सकतीं पिछले दो दशक वह बिस्तर पर ही हैं। कायरा से मुंबई की कोई डायरेक्ट फ्लाइट नहीं थी और सभी प्राइवेट फ्लाइट्स ने हाथ खड़े कर दिए थे। 
विज्ञापन




मुंबई के सैफी अस्पताल में ईमान अहमद का ऑपरेशन होना है।सर्जरी के बाद ईमान अहमद को अस्पताल में कम से कम तीन महीने रुकना होगा।  मुफ्फजल लकड़ावाला ने बताया कि उन्होंने सर्जरी करने के लिए 450 किलोग्राम की ऑपरेशन टेबल की व्यवस्था की है और ऑपरेशन से जुड़े बाकी उपकरण का भी इंतजाम कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विदेशमंत्री से मदद की गुहार लगाई थी

World heaviest woman from Egypt arrives in Mumbai for treatment
ईमान अहमद

डॉक्टर लकड़ावाला ने ही ईमान अहमद की नाजुक हालत का पता लगने के बाद विदेशमंत्री से गुहार लगाई थी। सुषमा स्वराज ने उनको मदद का आश्नवासन दिया था। डॉक्टर लकड़ावाला को ईमान से संबंधित एक भावुक ईमेल मिला था जिसमें लिखा था कि उन्होंने जिस डॉक्टर से भी संपर्क किया उसने इलाज करने से इंकार कर  दिया। इसके बाद निराश ईमान अहमद की मदद करने के लिए डॉक्टर लकड़ावाला आगे आए। 


डॉ लकड़ावाला का कहना है कि इस वक्त जो सबसे बड़ी चुनौती है वह ईमान को मुंबई लाना है। ईमान के इलाज और उन्हें मुंबई लाने की जद्दोजहद कर रहे लक्कड़वाला ने 'सेव ईमान' नाम से फंड इकट्ठा करने का अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed