फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   world blood donation day: 4367 people donated blood on the call of Amar Ujala Foundation

विश्व रक्तदान दिवसः अमर उजाला फाउंडेशन के आह्वान पर 4367 लोगों ने किया रक्तदान

Sun, 14 Jun 2020 10:04 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 14 Jun 2020 10:04 PM IST
विज्ञापन
world blood donation day: 4367 people donated blood on the call of Amar Ujala Foundation
अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान कैंप - फोटो : अमर उजाला

विश्व रक्तदाता दिवस पर रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से लगाए गए रक्तदान शिविरों में हर वर्ग के लोग शामिल हुए। 40 डिग्री से ऊपर की भीषण गर्मी और उमस के बीच दूसरों की जान बचाने के लिए हजारों लोगों ने महादान कर, ‘कोरोना योद्धाओं को सलाम’ किया।

विज्ञापन


सामाजिक दूरी का पालन करते हुए, मुंह पर मास्क लगाए कई जगह लोग घंटों अपनी बारी का इंतजार करते रहे। किसी अनजाज की जान बचाने का जज्बा महादानियों में देखते ही बनता था। कई जगह ब्लड बैंकों की क्षमता कम होने से महादानियों को मायूस हो कर लौटना भी पड़ा।
विज्ञापन


कई जगह कोरोना के चलते रक्तदान नहीं हो पाया। खबर लिखे जाने तक अमर उजाला के प्रसार वाले सात में से पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़ और हरियाणा के 80 से अधिक शहरों में 95 कैंपों में 4367 महादानी रक्तदान कर चुके थे। अकेले रोहतक यूनिट में 619 रक्तदानियों ने महादान किया। लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मंत्री सुरेश खन्ना अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान कैंप में पहुंचे और रक्तदानियों का उत्सावर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अमर उजाला फाउंडेशन की इस मुहिम में विभिन्न अस्पताल और सामाजिक संगठन भी भागीदार बने। लखनऊ में 438,  कानपुर में 264, इलाहाबाद 124, मेरठ 455,  गाजियाबाद में 72, अलीगढ़ में 68,  झांसी 171,  मुरादाबाद में 245,  आगरा 467 , गोरखपुर 329, वाराणसी 361 और बरेली 154 यूनिट रक्तदान हुआ।


इसी तरह से हरियाणा के रोहतक यूनिट में 619 यूनिट रक्तदान हुआ। इसी तरह से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 42 और नैनीताल 175, और चंडीगढ़ यूनिट में 383 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्र देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed