{"_id":"66f5ff961b2f4c47de0310d5","slug":"workplace-security-safety-health-worrying-in-top-1062-companies-944-firms-said-not-a-single-complaint-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Workplace Security: शीर्ष 1062 कंपनियों में 'सुरक्षा-स्वास्थ्य' चिंताजनक, 944 फर्मों ने कहा- एक भी शिकायत नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Workplace Security: शीर्ष 1062 कंपनियों में 'सुरक्षा-स्वास्थ्य' चिंताजनक, 944 फर्मों ने कहा- एक भी शिकायत नहीं
Fri, 27 Sep 2024 06:13 AM IST
निर्मल कांत
ब्यूरो, नई दिल्ली।
ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 27 Sep 2024 06:13 AM IST
सार
Workplace Security: बीआरएसआर की रिपोर्ट से पता चलता है कि 1,062 सूचीबद्ध कंपनियों को वित्त वर्ष 2022-23 में स्वास्थ्य और सुरक्षा से संबंधित 2,20,000 से ज्यादा शिकायतें मिलीं थीं। कर्मचारियों व श्रमिकों की कामकाजी स्थितियों से संबंधित लगभग 75,000 शिकायतें प्राप्त हुईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
विस्तार
अर्न्स्ट एंड यंग की पुणे शाखा में काम करने वाली 24 वर्षीय महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट की आत्महत्या का मामला गरम है। इस बीच पता चला है कि शेयर बाजार में सूचीबद्ध शीर्ष 1,026 कंपनियों में स्वास्थ्य और सुरक्षा की शिकायतें 6 फीसदी बढ़ गई हैं। चौंकाने वाला तथ्य यह है कि ज्यादातर शिकायतें पांच कंपनियों में ही मिली हैं।
विज्ञापन
कार्यस्थल पर काम करने की स्थिति या स्वास्थ्य और सुरक्षा के मुद्दों के बारे में शिकायत करने की बात आती है, तो कई कंपनियों के कर्मचारी आगे नहीं आते हैं। बिजनेस रिस्पॉन्सिबिलिटी एंड सस्टेनेबिलिटी रिपोर्टिंग (बीआरएसआर) से पता चलता है कि 1,062 सूचीबद्ध कंपनियों को वित्त वर्ष 2022-23 में स्वास्थ्य और सुरक्षा से संबंधित 2,20,000 से ज्यादा शिकायतें मिलीं थीं। कर्मचारियों व श्रमिकों की कामकाजी स्थितियों से संबंधित लगभग 75,000 शिकायतें प्राप्त हुईं।
विज्ञापन
हालांकि, एक चौंकाने वाला तथ्य यह भी है कि कम से कम 944 कंपनियों में स्वास्थ्य और सुरक्षा से संबंधित एक भी शिकायत नहीं मिली है। 920 कंपनियों में कामकाजी परिस्थितियों के बारे में कोई शिकायत नहीं मिली। जानकारों का कहना है कि शुरुआत में, नियोक्ताओं को कई स्वास्थ्य और सुरक्षा कानूनों का पालन करने की जरूरत है। कुछ मामलों में स्वास्थ्य और सुरक्षा पर एक समिति गठित करने की भी आवश्यकता है।
विज्ञापन