फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Women Reservation Bill Congress General secretary Jairam Ramesh BJP government

महिला आरक्षण बिल: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश का भाजपा पर निशाना, परिसीमन और जनगणना की शर्तों को बताया बहाना

Fri, 22 Sep 2023 10:53 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 22 Sep 2023 10:53 AM IST
सार

कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कल रात महिला आरक्षण बिल पर संशोधन पेश किया, लेकिन उन्हें खारिज कर दिया गया। 

विज्ञापन
Women Reservation Bill Congress General secretary Jairam Ramesh BJP government
जयराम रमेश, नेता, कांग्रेस - फोटो : self

विस्तार

महिला आरक्षण बिल के दोनों सदनों में पास होने के एक दिन बाद ही कांग्रेस ने इस बिल के कार्यांवय को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा इस बिल को जल्द लागू करने के लिए परिसीमन और जनगणना का बहाना बना रही है। महिला आरक्षण बिल के तहत संसद के दोनों सदनों में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित होगी।
विज्ञापन


कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'कांग्रेस पार्टी ने कल रात महिला आरक्षण बिल पर संशोधन पेश किया।' उन्होंने आगे कहा कि इस संशोधन में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति से संबंधित महिलाओं के लिए आरक्षण के अलावा ओबीसी वर्ग की महिलाओं के लिए भी आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। 
विज्ञापन


जयराम रमेश ने आगे कहा कि कांग्रेस द्वारा पेश किए गए ये संशोधन उल्लेखनीय रूप से करने लायक थे, लेकिन उन्हें खारिज कर दिया गया।  भाजपा अपने इरादों से बेनकाब हो गई है। बिल को स्थगित करने के लिए परिसीमा और जनगणना बहुत ही खराब बहाने हैं। वास्तव में इसे एक दुर्बल प्रधानमंत्री के लिए चुनावी मुद्दा बनाने का प्रयास किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




जहां लोकसभा में 456 सदस्यों ने महिला आरक्षण बिल के समर्थन में वोट दिया तो वहीं दो सदस्यों ने इसके खिलाफ वोट दिया था। राज्यसभा में यह बिल निर्विरोध पास हो गया। महिला आरक्षण बिल के तहत महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed