फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Women of sandeshkhali accused cm mamata banerjee West Bengal

Bengal: ममता बनर्जी पर संदेशखाली की महिलाओं ने लगाया आरोप, कहा- महिला होने के बावजूद हमसे मिलने नहीं आईं

Mon, 19 Feb 2024 03:19 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 19 Feb 2024 03:19 PM IST
सार

मीडिया से बात करते हुए संदेशखाली की महिलाओं ने सीएम ममता बनर्जी पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सीएम ने एक बार भी हमारे बारे में कोई पूछताछ नहीं की। वह हमसे मिलने तक नहीं आईं।

विज्ञापन
Women of sandeshkhali accused cm mamata banerjee West Bengal
सीएम ममता बनर्जी पर संदेशखाली की महिलाओं ने लगाया आरोप - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में संदेशखाली हिंसा को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। सत्तापक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच संदेशखाली की महिलाएं भी अब सामने आकर सत्तारूढ़ पार्टी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साध रही हैं। 
विज्ञापन


महिलाओं का सीएम ममता बनर्जी पर आरोप
मीडिया से बात करते हुए संदेशखाली की महिलाओं सीएम ममता बनर्जी पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, 'ममता बनर्जी के बारे में क्या ही बोलें। उन्होंने हमारे बारे में कोई पूछताछ भी नहीं की। वह हमसे मिलने तक नहीं आईं। वह खुद भी एक महिला है और हम भी महिलाएं हैं। अगर ऐसी स्थिति में भी वह हमसे मिलने नहीं आती हैं तो समझ जाइए हमारी स्थिति क्या है।'
विज्ञापन


एक अन्य महिला ने कहा, 'यहां रहना अब बहुत मुश्किल हो गया है। उत्तम सरदार और शिबू हाजरा को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन उन्हें अभी तक सजा नहीं दी गई है। हम सम्मान के साथ जीना चाहते हैं। एक महिला मुख्यमंत्री होने के नाते वह हमारी परेशानियों को समझ नहीं पा रही है। हमने सोचा था कि वह हमसे बात करने आएंगी, हमारी ओर से बोलेंगी लेकिन वह उन लोगों की ओर से बोल रही हैं जिन्होंने हम पर हमला किया।'


क्या है विवाद
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित गांव संदेशखाली इन दिनों भारी विरोध प्रदर्शन का गवाह बन रहा है। दरअसल गांव की महिलाओं ने बीते दिनों आरोप लगाए थे कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख और अन्य टीएमसी नेताओं ने उनकी जमीनों पर कब्जा कर लिया और कुछ महिलाओं ने टीएमसी नेताओं पर यौन शोषण के भी आरोप लगाए थे। इसे लेकर संदेशखाली में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता भी संदेशखाली में प्रदर्शन कर रहे हैं। शाहजहां शेख राशन घोटाले में आरोपी है और बीते दिनों ईडी टीम पर हुए हमले में भी शाहजहां शेख आरोपी है। वहीं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed