आंध्र: नंदलूर में प्रेमी की शादी में एसिड से किया हमला, रिश्ता टूटा; 22 साल के बेटे की मां है आरोपी महिला
आंध्र प्रदेश में एक विधवा ने अपने पूर्व प्रेमी की शादी में पहुंचकर उस पर एसिड से हमला क दिया। हालांकि गनीमत रही कि हमले में युवक बाल-बाल बच गया। लेकिन घटना के बाद लड़की वालों ने शादी तोड़ दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश के नंदलूर में रविवार को एक विधवा ने अपने पूर्व प्रेमी की शादी से पहले उस पर तेजाब से हमला करने की कोशिश की। इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने नाराज होकर शादी तोड़ दी।
22 साल के बेटे की मां है आरोपी
नंदलूर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी महिला जया(40), जिसका 22 साल का बेटा भी है। जब जया को पता चला कि शेख सैयद(32) दूसरी शादी कर रहा है, तो वह विवाह स्थल नंदलूर मंडल के अरावापल्ली गांव आ गई, यहां उसने अपने प्रेमी शेख पर तेजाब से हमला करने की कोशिश कर की, हालांकि गनीमत रही कि इसमें कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। लेकिन घटना के बाद लड़की वालों ने शादी तोड़ दी।
दोनों के बीच 10 सालों से संबंध था
पुलिस की जानकारी के मुताबिक, दोनों करीब 10 साल से रिलेशनशिप में थे लेकिन पिछले तीन साल से सैयद ड्राइवर की नौकरी करने के लिए कुवैत चला गया था, लेकिन भारत लौटने के बाद रविवार को वह दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा था।
युवक ने भी महिला पर चाकू से हमला कर दिया
पुलिस अधिकारी ने बताया, "दोनों के बीच बहस के दौरान सैयद ने कहा कि वह जया के साथ नहीं रहेगा। जिसके बाद आरोपी जया ने टॉयलेट साफ करने वाले एसिड से हमला कर दिया, इसमें सैयद तो बच गया लेकिन तेजाब उसकी चाची पर गिर गया। गनीमत रही कि टॉयलेट वाला एसिड होने के कारण चाची को गंभीर चोट नहीं लगी। इस दौरान सैयद ने भी जया पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें जया को मामूली चोट लगी है।’’
फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
एक महीने पहले आठ साल की बच्ची की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हुई थी हत्या
आध्र प्रदेश के नांदयाला जिले में करीब एक महीने पहले एक आठ साल की स्कूली छात्रा का पहले सामूहिक दुष्कर्म किया फिर उसे मौत के घाट उतार दिया गया था। जब आरोपियों को इतने में भी तसल्ली नहीं मिली तो उसके शव को सिंचाई नहर में फेंक दिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उस बच्ची का किसी और ने नहीं बल्कि उसके स्कूल के 12 और 13 साल के तीन सीनियर्स ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.