फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   woman travelled to Pakistan fake documents visa and passport

Maharashtra: पाकिस्तान घूमने गई महिला ने फर्जी दस्तावेजों से बनवाए थे वीजा-पासपोर्ट; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 25 Jul 2024 10:02 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Thu, 25 Jul 2024 10:02 PM IST
सार

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक महिला नगमा नूर मकसूद अली उर्फ सनम खान की सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के एक युवक से दोस्ती हो गई। महिला ने युवक से मिलने के लिए पाकिस्तान का वीजा लेने की कोशिश की, तो शादी के दस्तावेज न होने पर उसे वीजा नहीं मिल सका।

विज्ञापन
woman travelled to Pakistan fake documents visa and passport
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे की एक महिला फर्जी दस्तावेजों के जरिये पासपोर्ट और वीजा बनवाकर पाकिस्तान घूम आई। महिला ने पाकिस्तान में एक युवक से शादी भी कर ली। महिला के भारत लौटने के बाद जब पुलिस ने उसके दस्तावेजों की जांच तो मामला सामने आया। पुलिस ने महिला और एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आया है कि महिला को पहले प्रयास में वीजा नहीं मिला था। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अपने पति से अलग होकर 23 साल की महिला नगमा नूर मकसूद अली उर्फ सनम खान अपनी मां के साथ ठाणे में रहती है। उसकी सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के एक युवक से दोस्ती हो गई। महिला ने युवक से मिलने के लिए पाकिस्तान का वीजा लेने की कोशिश की। उसने जब वीजा के लिए आवेदन किया तो शादी के दस्तावेज न होने पर उसे वीजा नहीं मिल सका। इस पर महिला ने नया खेल रचा।
विज्ञापन


महिला ने भारत में एक युवक से शादी की और इसके बाद मैरिज सर्टिफिकेट समेत कई जरूरी दस्तावेज बनवा लिए। इसके बाद उसने वीजा बनवाया और पाकिस्तान चली गई। वहां भी उसने अपने प्रेमी से शादी कर ली। पिछले दिनों महिला पाकिस्तान से लौटकर आई तो पुलिस के पास दस्तावेज जांच के लिए पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच की तो सामने आया कि महिला का पहले वीजा का आवेदन निरस्त कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने जांच शुरू की। इसमें सामने आया कि महिला ने वीजा हासिल करने के लिए फर्जी दस्तावेज बनवाए थे। महिला ने अपना नाम भी बदल लिया था। जांच में पता लगा कि महिला ने लोकमान्य नगर के एक केंद्र से आधार और पैन कार्ड और अपनी बेटी का जन्म प्रमाण पत्र बनवाया। इसके पासपोर्ट आवेदन के साथ लगाया था। मामले में पुलिस ने महिला और फर्जी दस्तावेज मुहैया कराने वाले एक युवक खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही कई अन्य एजेंसियों ने भी इसकी जांच शुरू कर दी है। 


ठाणे पुलिस ने बताया कि वर्तक नगर पुलिस ने सनम खान उर्फ नगमा को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। वहीं महिला की मां ने बचाव में कहा कि उसकी बेटी ने यात्रा के लिए विवाह के दस्तावेज समेत आवश्यक कागजात जमा किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed