फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman, paramour assaulted and thrown into well by her kin in Maharashtra's Nanded

Maharashtra: नांदेड़ में महिला और उसके प्रेमी को पीटकर कुएं में फेंका, हिरासत में लिए गए तीन रिश्तेदार

Tue, 26 Aug 2025 02:15 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 26 Aug 2025 02:15 PM IST
सार

Maharashtra: महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक विवाहिता और उसके प्रेमी को कथित तौर पर उनके परिजनों ने पीटकर कुएं में फेंक दिया, जिसमें महिला की मौत हो गई और युवक की तलाश जारी है। पुलिस ने महिला के पिता, दादा और चाचा को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, प्रेम संबंध के चलते कथित तौर पर यह हत्या की गई और आरोपियों ने अपराध कबूल भी किया है। 

विज्ञापन
Woman, paramour assaulted and thrown into well by her kin in Maharashtra's Nanded
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक विवाहित महिला और उसके प्रेमी को परिजनों ने कथित तौर पर बुरी तरह पीटकर एक कुएं में फेंक दिया। यह घटना सोमवार दोपहर को हुई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि महिला का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि युवक की तलाश अभी जारी है। घटना के सिलसिले में महिला के पिता, दादा और चाचा को हिरासत में लिया गया है। पीड़ितों की उम्र की भी पुष्टि की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, महिला की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। उसका प्रेमी बोरजुन्नी गांव में रहता था। वह सोमवार को उससे मिलने के लिए गोलेगांव गांव पहुंचा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: वैश्विक अयप्पा सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे स्टालिन, विजयन को लिखा पत्र; कांग्रेस-भाजपा ने साधा निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन


उमरी थाने के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि जब दोनों को महिला के घर पर एक साथ देखा गया, तो उसके ससुरालवालों ने उसके मायके वालों को बुलाया और दोनों को उनके हवाले कर दिया। अधिकारी ने बताया कि आरोप है कि महिला और उसके प्रेमी को बोरजुन्नी ले जाते समय रास्ते में पीटा गया और फिर सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे उमरी थाना क्षेत्र के काकराला इलाके में एक कुएं में फेंक दिया गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि हत्या में कथित तौर पर महिला के पिता, चाचा और दादा शामिल थे। इसके बाद महिला का पिता उमरी थाने पहुंचा और खुद दोनों की हत्या की बात कबूल की। लेकिन जांच में पता चला कि इस अपराध में उसके चाचा और दादा भी शामिल थे। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed